Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

दिग्विजय सिंह बोलते हैं सबसे ज्यादा झूठ, दीपक जोशी को मना लेंगे : वीडी शर्मा

  दिग्विजय सिंह बोलते हैं सबसे ज्यादा झूठ, दीपक जोशी को मना लेंगे : वीडी शर्मा इंदौर। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा  ने कांग्रेस ...

 दिग्विजय सिंह बोलते हैं सबसे ज्यादा झूठ, दीपक जोशी को मना लेंगे : वीडी शर्मा


इंदौर। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा  ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देश में सर्वाधिक झूठ बोलने वाला नेता बताया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उन्होने लिखा है कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही, उसमें दिग्विजय सिंह पहले नंबर पर हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी (Sonia Gandhi and Rahul Gandhi) को खुश करने के लिए हिंदुत्व और आरएसएस पर आक्रमण करने काम यही दिग्विजय सिंह करते हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को गुमराह करने और हिंदुत्व पर आक्रमण करने वाले ये वो लोग हैं, जिन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है। आज वो कह रहे हैं कि हिंदू होने पर हमें गर्व है। यही समय का परिवर्तन है, लेकिन इस परिवर्तन को जनता जानती है। ये तात्कालिक स्वार्थों के लिए इस प्रकार की भाषा बोलना, मंदिर जाना ये सब चीजें जनता समझ चुकी है।

दीपक जोशी को मना लेंगे- बीजेपी

शर्मा ने दावा किया कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपक जोशी हमारे परिवार के अभिन्न अंग हैं। हमारे एक अच्छे नेता हैं। छोटी मोटी बातें हो जातीं हैं। हमारी पार्टी में संवाद की एक व्यवस्था है, हम सब निपटा लेंगे। वे एक अच्छे कार्यकर्ता के नाते पार्टी का काम करते रहेंगे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles