Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

30 मई से 30 जून तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान

  30 मई से 30 जून तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान -केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथों तक पहुंचाए शिवपरी। शिवपुरी के मानस भ...

 30 मई से 30 जून तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान

-केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथों तक पहुंचाए



शिवपरी। शिवपुरी के मानस भवन में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशाषन और जनकल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिवपुरी विधानसभा में प्रबुद्धजन टिफिन बैठक का आयोजन मानस भवन में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जन संघ से लेकर आज तक भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने इस पार्टी बड़ा किया है और आज यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वट वृक्ष का आकार लेकर गांव गरीब और किसानों के हित में काम कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेन्द्र बिरथरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया। आज दुनिया में भारत का डंका बजता है। भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक गांव में जाकर भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने बताया कि भाजपा की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पूरे  देश में खुशी का माहौल है। जगह-जगह उत्सव मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथों तक पहुंचाए। महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि हमारे वरिष्ठ जनों के त्याग तपस्या बलिदान की बजह से हम आज यहां तक पहुंचे है। 2024 में राष्ट्रवादी सरकार की स्थापना हो। इसके लिए हमें जनता के बीच में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनहितैषी योजनाओं लेकर नागरिकों के पास पहुंचना है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिरथरे ने कहा कि यह लोग महा झूठे है। अबकी बार यह वोट मांगने आए तो यह पांच कार्य पूछलें जो भलाई के लिए किए गए हो। मीसाबंदी  एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरिहर प्रसाद शर्मा, नवाब सिंह कुशवाह, अशोक खण्डेलवाल, धर्मवीर रावत, गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, मंत्री मुकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिन, केपी परमार, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया मौजूद रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles