Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सबका साथ, सबका विकास किया भाजपा ने: जिलाध्यक्ष राजू बाथम

  सबका साथ, सबका विकास किया भाजपा ने: जिलाध्यक्ष राजू बाथम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित शि...

 सबका साथ, सबका विकास किया भाजपा ने: जिलाध्यक्ष राजू बाथम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित



शिवपुरी । शिवपुरी में आज मानस भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वर्ता को संबोधित करते हुए हुए जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 वर्ष  के कार्य काल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विधानसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्य कर्त्ता  संपर्क करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा के सभी बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते 9 वर्ष  भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष  रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। बीतेे 9 सालों मेें भारत ने पॉलिसी पेरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थ व्यवस्था में फ्रेजाइल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के अपना परिवार, अपनी विकास नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद,भ्र्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल  फांफती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी है और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचा ैलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हॅू तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुंच पातेे हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रूपए में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रूपए भेजे जाते हैं। तो 100 रूपए पहुचते है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें ओर अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थ व्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। पत्रकार वार्ता में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया मौजूद रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles