Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

गौ माता के अधिकारों को लेकर देश भर में ज्ञापन सौंपेगा जानकी सेना संगठन

  गौ माता के अधिकारों को लेकर देश भर में ज्ञापन सौंपेगा जानकी सेना संगठन 30 जून को कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जानकी सैनिक, सौंपेंगे आग्रह पत्र शिव...

 गौ माता के अधिकारों को लेकर देश भर में ज्ञापन सौंपेगा जानकी सेना संगठन

30 जून को कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जानकी सैनिक, सौंपेंगे आग्रह पत्र


शिवपुरी। सुंदरकांड के माध्यम से जन-जन में धर्म जागरण की अलग जगाने निकला जानकी सेना संगठन अब गौ माता अधिकार को लेकर अभियान प्रारम्भ कर रहा है। इस बाबत 30 जून को जानकी सैनिक कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और वहां पर कलेक्टर के हाथों में आग्रह पत्र सौंपेंगे। आग्रह पत्र के माध्यम से जानकी सेना संगठन द्वारा मांग की जा रही है वह इस प्रकार हैं।

-गौचर भूमि आजाद हो,गौशाओं की निगरानी हो चारा भरपूर हो,गौशालाओं का अनुदान वृद्धि हो,गौ माता दिवस घोषित हो,हर गाँव एवं शहर में गौशाला हो,गौ माता अधिकार अधिनियम बनें देश के समस्त राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संगठन माध्यम से आग्रह पत्र सौंपे जाएंगे।

इस अभियान का आगाज मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से किया जा रहा है जो जानकी सेना संगठन की प्रथम कर्म स्थली है। मध्य प्रदेश के 48  जिलों में सर्वप्रथम शिवपुरी कलेक्टर को प्रथम आग्रह पत्र सौंपा जाएगा तत्पश्चात मध्य प्रदेश के 48 जिलों में संगठन के सदस्य समस्त कलेक्टर के नाम आग्रह पत्र सौंपेंगे। जानकी सेना संगठन द्वारा गौमाता अधिकार अभियान राष्ट्रीय स्तर का है।

बॉक्स

गौ माता को अधिकार दिलाने एक पत्र सरकारों को अवश्य भेजें: विक्रम सिंह रावत

जानकी सेना संगठन द्वारा गौमाता अधिकार अभियान चलाए जाने की खबर को लेकर जब जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत से बात हुई तो उन्होंने कहा कि आज गौ माता की दशा किसी से छुपी नहीं है गौमाता को लेकर सरकार को चेताना हम सभी का कर्तव्य है। हमारी जन जन से अपील है कि वह हमारे द्वारा चलाए जा रहे गौमाता अधिकार अभियान का हिस्सा बने आप यदि घर से नहीं निकल सकते तो सिर्फ घर बैठकर एक पत्र सरकार के नाम गौ माता के लिए अवश्य भेजें और यदि आप हमारे इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो 9399617086

नंबर पर मिस्ड कॉल करें हमारा विश्वास है कि आप और हम इस अभियान को अंजाम तक ले जाकर गौ माता को न्याय दिला कर ही रहेंगे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles