Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जनभागीदारी अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने जनसेवा कर मनाया मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन

  जनभागीदारी अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने जनसेवा कर मनाया मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन कल जिलेभर में धूमध...

 जनभागीदारी अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने जनसेवा कर मनाया मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन



शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन कल जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक समर्थकों ने जनसेवा कार्य किए। जन्मदिन के एक दिन पहले ही शाम के समय पूरा शहर बधाई के पोस्टरों से पाट दिया था। जन्मदिन वाले दिन सुबह से ही समाजसेवा के कार्य शुरू हो गए थे कोई शरबत का वितरण लोगों को कर रहा था तो कोई पूड़ी सब्जी तो कोई फल वितरित कर रहा था। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की खास माने जाने वाली व उनकी कट्टर समर्थक गल्र्स कॉलेज की जनभागीदारी अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर गरीब बस्तियों में जाकर सेवा की इसी के साथ सुबह पूड़ी—सब्जी का वितरण किया गया व डंडा शरबत भी शहर के लोगों को पिलाया। रश्मि गुप्ता ने कहा कि मंत्री यशोधरा राजे उनके लिए सबकुछ है और वह राजनीति में उन्हें आइडियल मानती है। उनके द्धारा किए गए जनसेवा व विकास कार्य से आज शहर का चहुंमुखी विकास हुआ है और अनेक विकास कार्य अभी प्रगति पर हैं। आज उनका जन्मदिन है और हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करते हैं।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles