Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

धरना प्रदर्शन मे जिला अध्यक्ष बोले भतीजे सिंधिया की तरह डेढ़ लाख वोटों से चुनाव हारेंगी शिवपुरी विधायक

  धरना प्रदर्शन मे जिला अध्यक्ष बोले भतीजे सिंधिया की तरह डेढ़ लाख वोटों से चुनाव हारेंगी शिवपुरी विधायक             शिवपुरी। शहर के माधव चौ...

 धरना प्रदर्शन मे जिला अध्यक्ष बोले भतीजे सिंधिया की तरह डेढ़ लाख वोटों से चुनाव हारेंगी शिवपुरी विधायक             शिवपुरी। शहर के माधव चौक चैराहे पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त


तत्वावधान में मुख्यमंत्री की विफल नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय जंगी धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस द्वारा महंगाई समेत प्रदेश में घोटालों को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।

इस मौके पर करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना सिंह सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि गिनीज बुक में अपनी जीत का नाम लिखाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया डेढ़ लाख वोट से हारे थे। इसी प्रकार मैडम भी डेढ़ लाख वोट से इस बार चुनाव हारेंगी। अब जनता राजे.महाराजे के नाम वोट नहीं देने वाली। हालांकि जिलाध्यक्ष यह भूल गए कि लोकसभा के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़े थे।


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा लगातार 20 सालों से भ्रष्टाचार कर रही है। अब भाजपा की अति हो गई है भाजपा द्वारा किया गया हर महीने एक घोटाला सामने आ रहा है। भाजपा सरकार ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। उज्जैन के महाकाल लोक में जमकर घोटाला हुआ। महाकाल लोक में लगाई गई सप्त ऋषि की प्रतिमा हलकी आंधी ने खंडित हो गई। इसकी फर्जी तरीके जांच कराकर महाकाल लोक में हुए भ्र्ष्टाचार पर परदादारी कर दी गई साथ खंडित मूर्तियों की रिपेरिंग कराकर उन्हें पुनः खड़ा कर दिया गया। जबकि हिन्दू धर्म में खंडित मूर्तियों को पुनः स्थापित नहीं किया जाता है।


भाजपा अब धर्म के साथ भी खिलवाड़ करने लगी है। विजय सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा भवन में आग लगवा कर भाजपा सरकार ने कई जांच की फाइलों को जलवा दिया गया। इन फाइलों में शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेताओं की जांच की फाइलें थी जिन्हे योजनाबद्ध तरीके से जलवा दी गई। सरकार बीस घंटे तक आग को नहीं बुझवा सकी थी।

इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने शिवपुरी में हुए भ्रष्टाचार पर भी भाजपा सरकार का घेराव किया। कांग्रेस वक्ताओं ने शिवपुरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े सीवर प्रोजेक्ट और सिंध जला वर्धन योजना पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान दावा किया गया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है और इस बार जनता कमलनाथ को आशीर्वाद देकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। भाजपा के दोगलेपन से अब त्रस्त है इस धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान  शहर  अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री राज कुमार बंसल, करेरा विधायक प्रागी लाल जाटव,  पूर्व विधायक गण गणेश गौतम, हरि बल्लभ शुक्ला, लाखन सिंह बघेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक, बासित अली अध्यक्ष नागरिक बैंक, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना जाटव, जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य, अशोक सिंह चौहान, हनीफ खान टोनी, अनिल उत्साही, सेवादल अध्यक्ष हरीश खटीक, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका शशि शर्मा,  युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंदु जैन, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान एवं अनिल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष शहर कांग्रेस, रामजीलाल कुशवाह, अशोक बेडिया, शिव प्रताप सिंह कुशवाह, राजकुमार सिंह यादव, बद्री प्रसाद जाटव, अरविंद वर्मा, भरत सिंह चौहान, नरेंद्र जैन भोला, पुनीत शर्मा, दीवान सिंह बघेल, सतीश धाकड़, नरेंद्र यादव बद्री प्रसाद  नरेश जाटव, राव राजा यादव, राकेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, रोहिताश नायक, नरेश शर्मा, रामदेव शर्मा, शालिग्राम यादव, रामराजा यादव, कल्याण सिंह वर्मा, महंत राम रावत, मनोज कुशवाह, दीपेश रावत, दिनेश जैन, दीपेश रावत, बृजेंद्र सिंह चौहान, हाफिजुर रहमान, मनीष सेन, नरेंद्र शर्मा, शाहरुख खान, वीरेंद्र खटीक, संजय गुप्ता, सीटू सडैया, ललित सेन, मानसिंह तोमर, वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, साजिद विद्यार्थी, सिद्धिक कुरेशी शेख, मुकेश वर्मा, शांतनु सिंह कुशवाह, राघवेंद्र गुर्जर, लक्ष्मी अशोक राठौर, प्रेम नारायण शिवहरे, कैलाश सिंह रघुवंशी,  चंद्रशेखर शर्मा महमूद अली, राजू खान, मोहम्मद शाकिर, राजू जुबेर खान, आजाद खान, नलिन पंडित, राजकुमार गौड़, मनोज जैन, मुन्ना लाल सुमन, साहब सिंह कुशवाह, संजय चतुर्वेदी, संजय शर्मा,  रामवीर यादव, शाहरुख कुरेशी, राजेंद्र सिंह  चौधरी, राजू गुर्जर, पंकज आहूजा,  आकाश यादव, लाली वेदोरिया, ज्योति धाकड़, राजकुमारी जाटव, विनीता लखन, लक्ष्मी शाक्य, संजय शर्मा, साबिर भाई, रामवीर सिंह यादव, केके खंडेलवाल, याकूब खान ,कमल किशोर शाक्य, राजेंद्र गुर्जर, राहुल शर्मा विकास चौबे अमित धाकड़ प्रदुम वर्मा, मुकेश वर्मा, केके खंडेलवाल, योगेश करारे, राजीव कुमार पांडे, के पी रावत, बृजेंद्र सिंह चौहान, सरनाम सिंह रावत,  राकेश शर्मा, रामरूप श्याम सुंदर गुप्ता, दिलावर हसन, जुनैद खान, सिद्धार्थ सिंह चौहान, आयुष सिंघल, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह कंसाना, लक्ष्मणदास कोली,  कुसुम जसवंत, इमरत जाटव, दिनेश वशिष्ठ, कैलाश सिंह रघुवंशी, भगवान सिंह कुशवाहा, अजीत सिंह यादव, रामदुलारी यादव, सुनील शाक्य, वीर सिंह, धर्मवीर भारद्वाज, सुखलाल घावरी, जितेंद्र धाकड़ ,भूपेंद्र सिकरवार मुकेश भैया, अमृतलाल जाटव, बच्चनलाल, आजाद वर्मा, राजवीर सिंह यादव, विष्णु शर्मा, अजमेर रजक, राकेश, देवेंद्र धाकड़, भरत सिंह रावत, कालूराम कुशवाह, मोहन सिंह यादव , सुरेंद्र कोरी, देवेंद्र पवन शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजकुमार सिंह यादव, सुनील सोनी, शिव प्रताप सिंह विक्रम सिंह राजपूत, रवि गहलोत, शिवम शर्मा, पूरन सिंह जाटव, परसू शर्मा, आरिफ खान, सुनील सोनी, एवं अनेक कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद रहे |



No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles