Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शर्मा का हुआ स्वागत

  प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शर्मा का हुआ स्वागत   शिवपुरी/अभिनंदन समारोह की जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजेश बिहा...

 प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शर्मा का हुआ स्वागत 




 शिवपुरी/अभिनंदन समारोह की जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक एवं जिला प्रवक्ता एडवोकेट राज कुमार शाक्य ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  पंडित श्री श्रीप्रकाश शर्मा  का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी प्रभारी आदरणीय डॉ रश्मि शर्मा पवार, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष  विजय सिंह चौहान  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल पूर्व विधायक गणेश गौतम  की उपस्थिति रही।

 हमारे शिवपुरी जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठतम नेता कई वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाले, अभिभाषक, कवि, शायर, श्रेष्ठ वक्ता, विद्वान, राजनैतिक विषयों एवं घटनाक्रमों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए मशहूर, हम सब के मार्गदर्शक  पंडित श्री श्रीप्रकाश शर्मा  को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को दोपहर 12:00 आयोजित किया गया। समारोह में उन्हें तिलक लगाकर पुष्प हार पहनाकर शॉल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर आदरणीय श्री   श्रीप्रकाश शर्मा  का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


 पंडित श्री श्रीप्रकाश शर्मा  के मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान द्वारा, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ  पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद  राजा साहब  दिग्विजय सिंह  राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आदरणीय जेपी अग्रवाल , पूर्व मंत्री विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष  डॉक्टर गोविंद सिंह , पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री के पी सिंह कक्काजू , पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष  अशोक सिंह , महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी की प्रभारी डॉ रश्मि पवार शर्मा को हृदय से आभार व्यक्त किया।


प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश शर्मा के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष  विजय सिंह चौहान संगठन मंत्री राजकुमार बंसल एडवोकेट रूप किशोर दद्दा जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ आलोक शुक्ला ने उनकी राजनीतिक सफर को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।


नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित  श्रीप्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी कांग्रेस जनों को एकजुटता से कार्य करने एवं आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने की अपील की और उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ कांग्रेस पार्टी और चुनाव चिन्ह पंजे का ध्यान रखना है शीर्ष नेतृत्व चाहे जिसको टिकट दे हमें उस को जिताने के लिए काम करना है।


नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामकुमार सिंह यादव प्रदेश सचिव सेवादल अनिल उत्साही जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ श्रवण लाल धाकड़ नरेंद्र जैन भोला कोषाध्यक्ष मनोज जैन सेवादल जिला अध्यक्ष हरीश खटीक एडवोकेट रूपकिशोर दद्दा पार्षद दल प्रतिपक्ष नेता शशि शर्मा शिवानी राठौर महासचिव आलोक शुक्ला राजेश ठाकुर रोहिताश नायक पुनीत शर्मा नरेश प्रताप सिंह बॉबी राजा नलिन पंडित विजय चौकसे मानसिंह तोमर मुकेश वर्मा सचिव उम्मेद सिंह धाकड़, शिवकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, मुकेश उदैया, धनंजय शर्मा, बलभद्र सिंह धाकड़, सीटू सरैया, मस्तु बोहरे, अनिल सरीन, रितेश जैन, दिवाकर अग्रवाल, राकेश रावत, दीप पाल, जगदीश जोशी, अशोक लोधी, सतीश धाकड़, शिव सिंह गुर्जर, के के शिवहरे, महेश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष साजिद विद्यार्थी एवं राजू गुर्जर, मनोज कुशवाह, चंद्रशेखर शर्मा, प्रमोद शर्मा, बशीर खान, सह सचिव लक्ष्ंद्र शर्मा, पवन यादव, जितेंद्र पांडे,अमित राजावत, योगेश तिवारी, देवेंद्र परिहार, एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles