Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की शिवपुरी इकाई का हुआ गठन,कमलेश वंसल अध्यक्ष एवं महेन्द्र जैन भैयन बने महामंत्री,व्यापारी हितों को लेकर शीघ्र ही करेंगे बड़ा प्रदर्शन

  राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की शिवपुरी इकाई का हुआ गठन,कमलेश वंसल अध्यक्ष एवं महेन्द्र जैन भैयन बने महामंत्री,व्यापारी हितों को लेकर...

 राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की शिवपुरी इकाई का हुआ गठन,कमलेश वंसल अध्यक्ष एवं महेन्द्र जैन भैयन बने महामंत्री,व्यापारी हितों को लेकर शीघ्र ही करेंगे बड़ा प्रदर्शन







 शिवपुरी /भारत में खुदरा व्यापारी देश की रीढ़ है लेकिन कुछ वर्षों से देखने में आ रहा है कि ऑन लाइन व्यापार,GST की कठिनता,बिजली बिलों में अंधा धुंध बसूली,मंडी लायसेंस में परेशानी,बड़ी कंपनियों पर सरकार की मेहरबानी से देश में खुदरा व्यापारी एवं लघु उद्योगों का संचालन करने वाले छोटे छोटे व्यापारी बहुत अधिक संकट में आ गए हैं।यह खुदरा व्यापारी भारत में 20  करोड़ लोगों को रोजगार देता है।लेकिन इन व्यापारी वर्ग की तरफ भारत सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। सबसे ज्यादा बड़ी दिक्कत सरकारों द्वारा मुफ्त खोरी को बड़ावा देने से हो रही है,एक तरफ केंद्र सरकार ने बड़े उद्योग पतियों का 11 लाख करोड़ का ऋण माफ़ कर दिया है लेकिन किसी भी खुदरा व्यापारी का ऋण तो दूर ब्याज भी माफ नहीं किया है।दूसरी तरफ बिजली विभाग भी खुदरा व्यापारी को मनमाने बिजली के बिल भेजकर परेशान कर रहा है।इस कारण इन खुदरा व्यापारी एवं लघु उद्योग संचालकों की हालत बहुत ही खराब हो गयी है जिनकी लड़ाई राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन पिछले 12 सालों से लड़ रहा है। यह बात भारत के व्यापारियों का संगठन राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी ने शिवपुरी शाखा के गठन पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए स्थानीय होटल में कही।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोपाल गुप्ता जी झांसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपिस्थित थे।शिवपुरी में अनेक वर्षों से व्यापारी वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रहे वरिष्ठ समाज सेवी श्री भरत अग्रवाल जी ने स्वागत भाषण दिया।

                इस अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की शिवपुरी इकाई का भी गठन किया गया जिसमें कमलेश बंसल को अध्यक्ष, महामंत्री महेन्द्र जैन भैयन,कोषाध्यक्ष कैलाश जैन पल्लीवाल,उपाध्यक्ष मनोज जैन अलमारी,राजेंद्र गुप्ता ब्रोकर्स,गिरीश गुप्ता,मदन बड़कुल,सुरेंद्र जैन अमोल वाले,मीडिया प्रभारी रितिक गर्ग (भटनावर वाले) को बनाया गया है।शीघ्र ही इस कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा जिसमें व्यापारी हितों के लिए लड़ाई लड़ने वाले व्यापारी बंधुओ को जोड़कर शीघ्र ही व्यापारी वर्ग की समस्याओं को दूर करने हेतु प्रधान मंत्री एवं सभी मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर शिवपुरी को दिया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र जैन भैयन ने किया।

          इस अवसर पर शिवपुरी शहर के कपड़ा,किराना,गल्ला, ज्वेलर्स, मेडिकल, हौजरी,जनरल स्टोर,होटल एवं क्रोकरी आदि एशोशियेशन अनेक व्यापारी उपिस्थित थे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles