Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मेरी माटी मेरा देश अभियान

मेरी माटी मेरा देश अभियान वसुधा वंदन के लिए हुआ वृक्षारोपण और पंच प्रण को ली शपथ शिवपुरी / मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान अंतर्ग...


मेरी माटी मेरा देश अभियान

वसुधा वंदन के लिए हुआ वृक्षारोपण और पंच प्रण को ली शपथ

शिवपुरी / मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनपद कोलारस के ग्राम पंचायत टीला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 









इस मौके पर विधायक वीरेंद्र रघवंशी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, एडीएम विवेक रघुवंशी सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के साथ आईटीबीपी की टीम और ग्रामीणजनों की भागीदारी रही।

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा कोलारस अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा लगभग 100 तालाबों बनाये गए हैं। अभी अभियान में नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने और पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया और जल निगम के अधिकारियों द्वारा कोलारस विधानसभा अंतर्गत लगभग 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने कहा कि अमृत सरोवर तालाब अंतर्गत लगाए जाने वाले वृक्षों को प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। जिससे भविष्य में यह वृक्ष बड़े होकर पर्यावरण को शुद्ध करने में एवं सुरक्षित रखने में सहायक बनें।हमें वृक्षों को काटने से रोकना है और अन्य लोगों को भी वृक्ष लगाने के प्रति जागरूक करना है।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण कीजिए। वृक्ष हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि अचानक से होने वाले भूस्खलन, तेज बारिश का होना आदि घटनाएं तेजी से काटे जा रहे वृक्षों के कारण ही हो रही हैं। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और वृक्षारोपण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में सभी को भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

वसुधा वंदन के लिए वृक्षारोपण

मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत टीला में वसुधा वंदन के लिए वृक्षारोपण हुआ। शिलाफलक के साथ सभी ने वीरों को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान और सभी ने पंच प्रण की शपथ ली।

मानव श्रृंखला बनाकर दिया देशभक्ति का संदेश

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत अमृत सरोवर पर मानव श्रृंखला बनाकर देश भक्ति का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधि सहित गांव की महिलाएं इसमें शामिल हुई। सभी ने भारत माता की जय नारे के साथ रैली निकालकर मानव श्रृंखला बनाई।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles