Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगने आए हैं : प्रहलाद पटेल

  भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगने आए हैं : प्रहलाद पटेल ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा शिवपुरी पहुंची, जगह-जगह...

 भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगने आए हैं : प्रहलाद पटेल








ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा शिवपुरी पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रीद्वय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रोड शो एवं जनसभाओं में मांगा समर्थन

शिवपुरी। हम आपके दरवाजे पर आशीर्वाद मांगने आए हैं तो उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की संवेदनशील सरकारों के द्वारा किए गये कार्यों का भरोसा हैं। सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें आपको याद दिलाने आए हैं। भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और विकास कार्यों के बारे में आप सबको भलीभांति पता है, हम तो सिर्फ आपको याद दिला रहे हैं कि गरीब, आम आदमी के कल्याण की योजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने लागू की है। ये योजनाएं चलती रहे इसके लिए कमल पर वोट देना होगा, मोदी और शिवराज को जिताना होगा। ये दोनों ही सरकारें बहन-बेटियों और महिलाओं के हित की बात करने वाली सरकारें हैं, उनका सम्मान करने वाली सरकार हैं। 

यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा के शिवपुरी पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री श्री सुरेश धाकड़ एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने भी संबोधित किया। इससे पहले यात्रा ग्वालियर से शुरू होकर शिवपुरी पहुंची, यहां यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 

*आपके वोट की ताकत से भाजपा ने प्रदेश का किया चहुंमुखी विकासःडॉ. नरोत्तम मिश्रा*

प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक गलत वोट पड़ जाता है तो उसके परिणाम बहुत दूर तक भुगतने पड़ते हैं। आप सब भलीभांति जानते हैं कि जितने काम 18 साल में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुए हैं उतने कभी नहीं हुए हैं। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर गरीबों के अधिकारों पर डांका डालने का काम किया था। इसलिए मतदान करते समय विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है। सही वोट की क्या ताकत होती है मैं आपको बताता हूं। जब केंद्र में कांग्रेस और मनमोहन सिंह की सरकार होती थी तो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था और जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार आई तो पाकिस्तान भीख मांग रहा है, ये होती है वोट की ताकत। जब सही व्यक्ति सही जगह पर होता है तो कश्मीर क्या वह चांद पर भी झंडा फहरा देता है। यही भाजपा की सरकार कर रही है। 

*अंत्योदय से जुड़ी योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में हुआ सुधारःबेबीरानी मौर्य*

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जब सही नियत हो तो, सभी कार्य सही होते हैं, इसे साबित करने का कार्य भाजपा ने किया है। केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को सुधारने का काम किया है। मध्य प्रदेश कभी बीमारू राज्य कहलाता था। लेकिन जब से भाजपा सरकार ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से इसका स्वरूप ही बदल गया है। आज ये विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी तमाम अंत्योदय से जुड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी वजह से प्रदेश के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आमजन के प्रति संवेदनशील सरकार का हाथ मजबूत करने के लिए आपका वोट बहुत जरूरी है। 

*मध्य प्रदेश में फिर खिलेगा कमल-सुरेश धाकड़*

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर फिर से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग से फिर से कमल खिलेगा। आप सभी को भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को वोट देकर विकास के पहिए को आगे बढ़ाना है। 

*ग्वालियर से प्रारंभ हुई यात्रा, उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया*

ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के गिरवाई से प्रारंभ हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य, यात्रा प्रभारी श्री रणवीर रावत, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, मोहन सिंह राठौर के मार्गदर्शन में यात्रा की शुरूआत हुई। उसके उपरांत यात्रा ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र, भितरवार, पोहरी होते हुए शिवपुरी पहुंची। यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी योजनाओं से लाभांवित हितग्राहितयों और आमजन ने यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनता का अभिवादन करते हुए समर्थन मांगा और ऐतिहासिक स्वागत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर यात्रा प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत, श्री केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश प्रवक्ता श्री बृजगोपाल लोया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, श्री बृजराज सिंह, श्री नरेंद्र बिरथरे, श्री राजू बाथम, श्री मालती लक्ष्मण रावत, श्री प्रहलाद भारती, श्रीमती रामकली आदिवासी, श्रीमती नेहा यादव सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles