Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

यह चुनाव मेरा नहीं कोलारस विधानसभा के प्रत्येक नागरिका का है: बैजनाथ सिंह

  यह चुनाव मेरा नहीं कोलारस विधानसभा के प्रत्येक नागरिका का है: बैजनाथ सिंह -कांग्रेस चुनाव कार्यालय बदरवास व कोलारस में हुआ फीता काटकर शुभा...

 यह चुनाव मेरा नहीं कोलारस विधानसभा के प्रत्येक नागरिका का है: बैजनाथ सिंह

-कांग्रेस चुनाव कार्यालय बदरवास व कोलारस में हुआ फीता काटकर शुभारंभ




बदरवास । कोलारस विधानसभा के प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव ने समस्त कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को साथ लेकर मंडलम, सेक्टर, बी एल ए एवं बूथ कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव, आजाद वर्मा, रामकुमार सिंह यादव एवं तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक जुट होकर सर्व प्रथम कोलारस पहुंचे जहां कन्या पूजन कर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

कोलारस विधानसभा के कार्यकर्ताओं कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय ङ्क्षसह चौहान ने कहा कि हम सब एक कांग्रेस के लिए एक जुट होकर कार्य प्रारंभ करें, इतना ही नहीं सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों को अपनी दम दिखाने का समय अब आ गया है दादा बैजनाथ सिंह हाथों को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव ने चुनाव कार्यालय को बदरवास में संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं कोलारस विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव हैं   में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कोलारस विधानसभा के नागरिकों का सेवक बनकर सेवा करने अवसर मिला है। कांग्रेस चुनाव कार्यालय शुभारंभ का यह सिलसिला कोलारस समय दोपहर 12:00 बजे स्थान स्टेट बैंक के पास 02 लुकवासा समय दोपहर 02:00 बजे स्थान मैन मार्केट अटूनी रास्ते के पास, बदरवास समय दोपहर 3:00 बजे स्थान बस स्टैंड अस्पताल के पास कृष्णा मार्केट फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव आजाद वर्मा रामकुमार सिंह यादव रामवीर सिंह यादव एवं तमाम कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles