Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

राहुल गांधी की ना धर्म का पता ना जात का--प्रहलाद पटेल

  राहुल गांधी की ना धर्म का पता ना जात का--प्रहलाद पटेल कमलनाथ महिलाओं को आयटम बोलते हैं--प्रह्लाद पटेल दिग्विजय सिंह ने यहाँ पर अपने रिश्ते...

 राहुल गांधी की ना धर्म का पता ना जात का--प्रहलाद पटेल

कमलनाथ महिलाओं को आयटम बोलते हैं--प्रह्लाद पटेल

दिग्विजय सिंह ने यहाँ पर अपने रिश्तेदार को लूटने भेज दिया है--प्रह्लाद पटेल

कांग्रेस तुस्टीकरण की राजनीति करती है--प्रह्लाद पटेल











शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज खोड  में भाजपा से शिवपुरी विधानसभा से प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार समेत दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह सारे के सारे लोग तुष्टिकरण में अंधे हो गए हैं। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि राहुल गांधी का ना धर्म का पता है ना उनकी जात का पता है।  दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना लगाते हुए कहा के दिग्विजय  सिंह ने जहां अपने रिश्तेदार को लूट के लिए शिवपुरी में भेज दिया है । कमलनाथ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आइटम कहकर महिलाओं का अपमान करते हुए सार्वजनिक रूप में देखे जाते हैं ऐसी हो गई है कांग्रेस । उन्होंने कहा कि बीजेपी 3 दिवाली मनाने के लिए तैयार है एक दिवाली प्राकृतिक दिवाली है, एक दिवाली 3 दिसंबर को मनाएंगे जब भाजपा पांचवीं बार मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और तीसरी दीवाली नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर भाजपा दिल्ली में अपनी तीसरी दिवाली मनाएगी,




इसके अलावा पटेल को भाजपा ने मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है इस पर उन्होंने कहा कि 28 साल की उम्र में सांसद बन गए थे और जीवन में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं हालांकि उनके परिवार में उनके भाई नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर विधायक हैं।


उन्होंने शिवराज सिंह की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा की बेटी पैदा होने से लेकर बेटी के विवाह होने तक सरकार ख्याल रखती है। इस अवसर पर भैयासहाब लोधी, महामंत्री सोनू बिरथरे, नवप्रभा पडरिया, लोकपाल लोधी, हरिशंकर दुबे, हरिओम काका, जगदीश यादव, दिनेश गेडा, राज नारायण गुप्ता, नवीन भार्गव, उत्तम निखरा, श्री गेडा, बृजमोहन निगोती सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।


भाजपा विकास के विजन पर आगे बढ़ रही:केन्द्रीय मंत्री पटैल*



रनोद में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के दिग्गज एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि पिछड़े होने की सोच से हमें बाहर निकलना होगा। हम हरगिज पिछड़े नहीं हैं, बल्कि हमारी कुछ कमजोरियों ने हमें पिछड़ा बना दिया है। हम वो हैं, जिन्होंने देश पर राज्य किया है, लेकिन मुगलों के आने के बाद हम जंगल में चले गए और जीवन का क्रम बदल गया। अब समय बदल गया है और हमें इस बदलाव को आत्मसात करना होगा। श्री पटैल आज शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के ग्राम रन्नोद में महेंद्र राम सिंह यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ी जातियों का नाम लेकर केवल सत्ता पाना चाहती है, उसकी हमारे-आपके साथ जरा सी भी सहानुभूति नहीं है, यदि ऐसा होता तो कांग्रेस 70 सालों में कुछ करती। भाजपा के तीन विकास संकल्प श्री पटैल ने कहा कि भाजपा के पास तीन विकास संकल्प हैं। पहला, गरीब कल्याण के बिना विकास पूर्ण नहीं हो सकता इसलिए पहले गरीबों का हित आवश्यक है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज चौहान ने गरीब हितैषी योजनाओं को लागू किया। दूसरा संकल्प है मातृशक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना। केन्द्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कराया है, जिससे ये तय हो गया कि निकट भविष्य में विधानसभा और लोकसभा में एक तिहाई महिलाएं सदस्य के रूप में विराजमान होंगी। तीसरा संकल्प है देश की अगली पीढ़ी को ऐसा वातावरण देना, जिसमें वो अपना संपूर्ण विकास कर सके। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे नरेंद्र सिंह सिकरवार विपिन शर्मा सुरेंद्र सिंह लोधी, संतोष सिंह लोधी, रामपाल सिंह लोधी, लाल सिंह लोधी, शशिकांत राजपूत, भानुप्रकाश लोधी, हितेंद्र सिंह लोधी, नारायण सिंह लोधी, बबलू लोधी, कमल सिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी, जगदीश सिंह रघुवंशी, दान सिंह, कमरलाल लोधी, सीताराम लोधी, भागीरथ लोधी, सुरेश लोधी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles