Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

2003 का मध्यप्रदेश अमावस्या था, तो भाजपा शासन में 2023 का प्रदेश पूर्णिमा है : देवेंद्र जैन

003 का मध्यप्रदेश अमावस्या था, तो भाजपा शासन में 2023 का प्रदेश पूर्णिमा है : देवेंद्र जैन कांग्रेस का मतलब, करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार और...

003 का मध्यप्रदेश अमावस्या था, तो भाजपा शासन में 2023 का प्रदेश पूर्णिमा है : देवेंद्र जैन

कांग्रेस का मतलब, करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचार

अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं, विकास का उजाला ही उजाला है









शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। सड़कें टूटी थीं, बिजली रहती नहीं थी। विकास के नाम पर कुछ नहीं और भ्रष्टाचार के नाम पर सब कुछ। 2003 का मध्यप्रदेश अगर अमावस्या था, तो भाजपा के शासन में 2023 का मध्यप्रदेश पूर्णिमा है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है। 

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस का मतलब है करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार, आपके हकों पर डाका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना। इसलिए यह चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये शिवपुरी को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है। 

*झूठ और घोटाले कांग्रेस की पहचान* 

देवेंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तीनों लोकों में घोटाले किये हैं। कांग्रेस ने पहले पानी में पनडुब्बी का घोटाला किया। हवा में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया। इसके अलावा चावल घोटाला, चीनी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम और मनरेगा घोटाला भी सामने आया था। श्री नड्डा जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए। 4100 करोड़ का इरिगेशन कांपलेक्स घोटाला, वेयरहाउस खरीदी घोटाला, 877 करोड़ का सिंचाई घोटाला, कृषि यंत्र घोटाला, छात्रवृति घोटाला, रेत माफियाओं का घोटाला, 350 करोड रुपए की टैक्स चोरी जैसे पता नहीं कितने घोटाले हुए। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से भी कमलनाथ और उनके भांजे रतुल पुरी का का नाम जुड़ा रहा है। श्री नड्डा ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस की सरकार झूठ और छलावे की सरकार थी। कमलनाथ और कांग्रेस ने दस दिनों में किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन कर्ज तो माफ नहीं हुआ,  11 लाख 97 हजार किसानों को डिफाल्टर बना दिया। देवेंद्र जैन ने कहा कि क्या ऐसे झूठ बोलने वाले, घोटाले करने वालों को सत्ता में आने देना चाहिए?

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles