Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मानकविहीन क्रशर प्लांट पर कार्य के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, रेफर

  मानकविहीन क्रशर प्लांट पर कार्य के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, रेफर रिपोर्ट किरन साहनी  डाला/ सोनभद्र बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के...

 मानकविहीन क्रशर प्लांट पर कार्य के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, रेफर

रिपोर्ट किरन साहनी 

डाला/ सोनभद्र




बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ स्थित मानकविहीन क्रशर प्लांट में कार्य के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खनन क्षेत्र के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 12:30 बजे दोपहर में नन्दलाल स्टोन नामक क्रशर प्लांट पर गिट्टी हटाने के दौरान हाथ व कंधा कन्वेयर बेल्ट में फसने से मजदूर सत्य नारायन कोल उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र स्व रामजीत कोल निवासी गांधी नगर डाला बाड़ी नंदलाल क्रशर प्लांट पर कन्वेयर बेल्ट से गिट्टी हटाने का कार्य कर रहा था उसी दौरान किसी वजह से मजदूर का हाथ व कंधा कन्वेयर बेल्ट में फश गया गया। जिसको देख आसपास के कर्मचारियों ने उसे कन्वेयर बेल्ट से बाहर निकाला और तुरंत डाला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा  प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस जांच में जुटी रही। अभी तक मामले में किसी भी तरह की कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। बताते चले कि क्रशर प्लांटों पर किसी भी तरह की मजदूरों की सेफ्टी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। न ही मानक के अनुरूप प्लांट संचालित हो रहे है। मानकविहीन संचालन की वजह से अक्सर मजदूर काल के गाल में समा जाते है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles