Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ए बी वी - आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि दी गयी

  ए बी वी - आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि दी गयी ग्वालियर/ 15 नवंबर को जन जातीय गौरव...

 ए बी वी - आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि दी गयी



ग्वालियर/ 15 नवंबर को जन जातीय गौरव दिवस के अवसर पर ए बी वी - आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर संस्थान में सभी संकाय एवं असंकाय सदस्यों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं द्वीप प्र्रज्ज्वलित कर उन्हे याद किया ।  एडमिन ब्लॉक के प्रदर्शनी हॉल में यह दिवस उनकी जयंती को याद करते हुए मनाया गया।आदिवासी समुदाय के लिए भगवान बिरसा मुंडा का योगदान और हमारे राष्ट्र को आकार देने में उनकी भूमिका अतुलनीय है। उक्त कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो एस एन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । निदेशक ने बताया कि - "इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें उनकी  विरासत का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का दिवस हमें आदिवासी संस्कृति और विरासत के महत्व पर विचार करने और हमारे देश की समृद्ध विविधता का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है"। इस वर्ष, Ministry of Tribal Affairs ने 15 नवंबर, 2023 से 26 नवंबर, 2023 तक तीसरा जन जातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। विस्तारित उत्सव को देश भर में संविधान दिवस के साथ मनाने की योजना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ विलफ़्रेड गोडफ्रे के द्वारा किया गया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles