Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

नगर पंचायत की तानाशाही से जनता के साथ भाजपा नेता भी नाराज़

  नगर पंचायत की तानाशाही से जनता के साथ भाजपा नेता भी नाराज़ रिपोर्ट कामेश्वर विश्वकर्मा चोपन/सोनभद्र उत्तर भारत कई जिलों में सर्द हवाओं ने अ...

 नगर पंचायत की तानाशाही से जनता के साथ भाजपा नेता भी नाराज़

रिपोर्ट कामेश्वर विश्वकर्मा

चोपन/सोनभद्र



उत्तर भारत कई जिलों में सर्द हवाओं ने अपना कोहराम मचा रखा है जिससे ठंड और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। अमीर तबका तो ठंड का इलाज ढूंढ लेता है। लेकिन गरीब तबकों के लिए ठंड में दिन काटना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसीलिए लिए प्रदेश की योगी सरकार ने फरमान जारी करते हुए जिलास्तरीय स्तर पर अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि, बढ़ती ठंड में हर वो उपाय किये जायें जिससे किसी भी ज़रूरतमंदों को दिक्कत न आये। इसके लिए प्रत्येक नगर पंचायतों में अलाव और रेन बसेरा की व्यवस्था की जाए। लेकिन सरकार के फरमान का असर चोपन नगर पंचायत को नहीं पड़ता अभी तक ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नगर पंचायत चोपन की तरफ से नहीं हुआ है। जबकि एनडीए प्रत्याशी के रूप में ही जनता ने उनको जिताया है।

वही वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा ने चोपन नगर पंचायत की तानाशाही को लेकर आवाज उठाई नगर पंचायत तानाशाही रवैया के कारण क्षेत्र में गलन और ठिठुरन बड़ी हुई है। दिसंबर का महीना चल रहा है नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्र में अलाव नहीं जलाया जा रहा है। जनता के बार-बार आग्रह करने के बाद भी नगर पंचाय तानाशाही रवैया अपना रहा है। जो योगी सरकार के आदेश की अवहेलना कर रहे। जो गलत है। जनता आक्रोश में है। नगर अध्यक्ष अलाव जलाने की व्यवस्था करे जिससे सरकार की छवि धूमिल न हो।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles