Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

रानीलक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरु

  रानीलक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरु  कामेश्वर विश्वकर्मा  ओबरा/सोनभद्र जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्ष...

 रानीलक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरु





 कामेश्वर विश्वकर्मा 

ओबरा/सोनभद्र

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के तत्वावधान में रानीलक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरु किया गया। इस प्रशिक्षण में सरकारी विद्यालय की छात्राएं उत्साह के साथ भाग ले रही है। जहां ताइक्वांडो मास्टर विमलेश चंद्र दीक्षित के द्वारा  राजकीय हाई स्कूल जुगैल की बालिकाओं को ट्रेनिंग दी गई। राजकीय हाई स्कूल की बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखने के लिए प्रतिभाग किया। वही महिला ताइक्वांडो मास्टर वर्षा सिंह के द्वारा गर्ल्स इंटर कॉलेज ओबरा में प्राचार्या डॉ भावना शुक्ला और कार्यक्रम प्रभारी अध्यपिका पूनम एवं संगीता की देखरेख में महिला ताइक्वांडो मास्टर वर्षा सिंह ने अपने ताइक्वांडो कौशल को दिखाते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा करने की गुण को सिखाया। जिसे बालिकाओं ने बहुत ही उत्साहपूर्वक सीखा। जिसमे पंच मारना, किक मारना और कठिन परिस्थितियों में अपने आप को बचाने जैसे गुण से अवगत की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षक  ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यालय परिसर में 1 माह तक चलेगा।

बताते चले कि, राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के निर्देश पर जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा  सोनभद्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आने वाले 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रही बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु स्वीकृति मिली। बताया जा रहा है कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण 03 महीनों तक होगी। रोजाना 40 मिनट तक प्रक्षिक्षण की क्लास होगी। कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल संचालन यथा प्रशिक्षक का चयन, प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण तथा अन्य समस्त कार्यों हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समिति नामित किया गया है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles