Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ मंचन, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

  रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ मंचन, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा  चोपन। स्थानीय ग्राम पंचायत सि...

 रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ मंचन, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे


रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा 



चोपन। स्थानीय ग्राम पंचायत सिंदुरिया में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के पांचवे दिन रामलीला का मंचन आरती से शुरू हुआ। स्थानीय कलाकारों के द्वारा आरती का आयोजन किया गया। आरती के बाद रामलीला में ताड़का वध लीला का मंचन हुआ। मंचन के माध्यम से दिखाया गया की दंडक वन में भगवान श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है। जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। जिसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है। इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है। रामलीला के मंचन के दौरान ताड़का का वध देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और ताड़का के वध का दृश्य को देखकर पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, हनुमान प्रसाद पाण्डेय,व्यास जीमुरली तिवारी राम-जानकी पाण्डेय, रामनरायण पाण्डेय, विद्याशंकर पाण्डेय नरसिंह तिवारी अवधेश नारायण पांडे, प्रेम शंकर पांडेय, विरेन्द्र पाण्डेय, विजयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय, विशाल पाण्डेय महावीर प्रसाद पांडेआशीष पांडे हृदय नारायण पांडे  राधा रमन पांडे प्रशांत पांडे इत्यादि चोपन थाना इत्यादि लोग मौजूद रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles