Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कोन पुलिस ने किया गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो अवैध गांजा बरामद

  कोन पुलिस ने किया गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो अवैध गांजा बरामद रिपोर्ट किरन साहनी कोन सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन मे...

 कोन पुलिस ने किया गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो अवैध गांजा बरामद

रिपोर्ट किरन साहनी


कोन सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में मादक पादर्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना कोन, सोनभद्र द्वारा गठित टीम कोन  पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से एक किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

कोन पुलिस ने किया गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो अवैध गांजा बरामद बुधवार को थाना कोन पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान गोखुल प्रजापति पुत्र नन्हकू प्रजापति निवासी खेमपुर थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र 58 वर्ष से हुई है। अभियुक्त को ब्लाक के सामने वाले रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अभियुक्त ने बताया वह अवैध गांजा लोगो को सप्लाई करता था। ऐसे और भी बहुत लोग है जो गांजे की तस्करी कर रहे है। पुलिस बाकियो को पकड़ने के लिए जुट गयी है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्यवाही में लग गयी है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles