Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

धंधरौल बांध में डुबे युवक का शव दुसरे दिन बरामद, शव को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

  धंधरौल बांध में डुबे युवक का शव दुसरे दिन बरामद, शव को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल  कामेश्वर विश्वकर्मा पन्नूगंज/सोनभद्र पन्नूगंज थान...

 धंधरौल बांध में डुबे युवक का शव दुसरे दिन बरामद, शव को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 

कामेश्वर विश्वकर्मा

पन्नूगंज/सोनभद्र



पन्नूगंज थाना अन्तर्गत आने वाले धंधरौल बांध में बिते शनिवार को बत्तख पकड़ने के दौरान युवक डूब गया था। सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने बांध में जाल के जरिये बांध में डूबे युवक की तलाश में लगी थी। काफी कोशिश करने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका था।  रविवार को सुबह चोपन से गोताखोरों को बुलाया गया गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद शव को बांध से निकाला। बता दें कि मृतक विकास कुमार पुत्र शिव मूरत निवासी ऊंची खुर्द उम्र लगभग 23 वर्ष गांव के ही रोहित पुत्र जवाहर के साथ धंधरौल बांध में बत्तख पकड़ने गया था बत्तख पकड़ने के दौरान एकाएक विकास गहरे पानी में चला गया। विकास के गहरे पानी में जाते ही रोहित तैरकर वापस आ गया और शोर मचाने लगा शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे आस-पास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तब तक विकास गहरे पानी में समा चुका था। बताया जा रहा है कि, विकास अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शव को देखते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जिन्हें गाँव के लोग ढांढस बधाते नज़र आये। वही थाना प्रभारी पन्नूगंज ने बताया कि कल बत्तख पकड़ने गया युवक बांध में डूब गया था काफी प्रयास के बाद पता न चलने पर चोपन से गोताखोर बुलाकर शव को बांध से बाहर निकलवाया गया। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles