Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 70 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 70 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे                                           --                     ...

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 70 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे           



                               --                            वर पक्ष से दूल्हे संग नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, एचसी एसटी आयोग के सदस्य श्रवण गौंड,ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौंड, पूर्व जिला जज राजन चौधरी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ,वधू पक्ष से - ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी रहीं            --     

रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा  / दुद्धी सोनभद्र                         दुद्धी सोनभद्र तहसील के विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण उपक्रम " मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना " आयोजित समाज कल्याण विभाग जनपद के तत्वाधान में वैदिक मांगलिक मंत्रोंचारण के बीच विकास खण्ड  दुद्धी व म्योरपुर से कुल 70 जोड़े सात जन्मों के रिश्ते निभानें के वैदिक संकल्पों के बीच उत्कृष्ट संस्कार " विवाह " के परिणय सूत्र में बंधे | जिसमें एक अल्पसंख्यक मुस्लिम जोड़ा भी मौजूद रहा | मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दुद्धी नें कहाँ सात जन्मों का यह रिश्ता फलीभूत हो सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद | विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कितना पावन यह दिन है प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के आशीर्वाद से यह अभूतपुर्व कार्य हो रहा | ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत नें कहां अब तक के इतिहास में ऐसा कार्य अन्य सरकारों ने नहीं किया गरीब दलितों के बहन बेटियों का विवाह  कारी सरकार सबका साथ सबका विकास का सपना साकार कर रही | हाथ उठाकर जोड़ों से आशीर्वाद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए मांगा | एससी एसटी आयोग के सदस्य श्रवण सिंह गौंड नें अपने उद्बोधन में कहा सरकार शोषित वंचित के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के बहन बेटियों का जीवन पर्यंत सम्मान करेंगे, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो | ब्लॉक प्रमुख मानसिंह नें सभी जोड़ों को सुख में जीवन की मंगल कामना के साथ आशीर्वाद दिया | सेवानिवृत्ति जिला जज राजन चौधरी ने आगंतुक सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह यह संभव आपके वोट के बदौलत हो सका है आगामी लोकसभा में पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना होगा  |  इस अभूतपूर्व पल के साक्षी वधू पक्ष से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी, व खंड विकास अधिकारी दुद्धी हेमंत सिंह, उप विकास अधिकारी रवि दत्त मिश्रा वर पक्ष से कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एससी एसटी आयोग के सदस्य श्रवण गौंड,लोक सभा विस्तारक सागर मणि त्रिपाठी,सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौंड,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह,भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष शेष मणि चौबे, उपेन्द्र श्रीवास्तव,भाजपा जिला आईटी सह संयोजक भोलू जायसवाल, अनुरोध भोजवाल साक्षी वर पक्ष के बनें | बारात शिव मंदिर जीआईसी खेल से महाविद्याल परिसर डी जे की धुन पर पहुंचा l जहां बारातियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार देवों के देव गणपति महाराज के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया | मंचा सीन अतिथियों द्वारा वर वधु पक्ष को मंडप स्थल पर जाकर आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया l और कन्या पक्ष को सामूहिक भोजन कराया गया व शासकीय दान स्वरूप प्रदत्त साज बाज के साथ भावुक पलों के बीच विदाई दीं गई | इस अवसर पर  समाज कल्याण विभाग लिपिक सदरुल हुडा, समस्त एडिओ व विकासखंड कर्मचारी सहित वर कन्या पक्ष के माता-पिता रिश्तेदार नातेदार मांगलिक कार्यक्रम में मौजूद रहे |  कार्यक्रम का संचालन फैजुल्लाह उर्दू लिपिक ब्लॉक दुद्धी द्वारा किया गया | सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राअधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल सहित उपनिरीक्षकगण पुलिस  के जवान मौके पर मौजूद रहे |

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles