Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व संपन्न

  लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व संपन्न कबीर गायन के साथ देशभक्ति गीतो की प्रस्तुतीयां जनसंपर्क विभाग की विकास फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन श...

 लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व संपन्न

कबीर गायन के साथ देशभक्ति गीतो की प्रस्तुतीयां

जनसंपर्क विभाग की विकास फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन



श्योपुर /लोक तंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन बीती रात्रि को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर  प्रेम सिंह, मोहन सिंह, दिपालीपुरिया तथा उनकी 8 सदस्यीय टीम द्वारा कबीर गायन एवं सुश्री आयुषी चौहान की 10 सदस्यीय टीम द्वारा देशभक्ति गीतो की प्रस्तुती दी गई। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारो ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतीयां प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।  

गणंतत्र दिवस की संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, पूर्व विधायक  दुर्गालाल विजय एवं  बृजराज सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, एसडीएम श्री मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर, तहसीलदार श्रीमती प्रेमलता पाल, कार्यक्रम के नोडल जिला शिक्षा अधिकारी  रविन्द्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

कार्यक्रम की शुरूआत अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, पूर्व विधायक  दुर्गालाल विजय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र जाट द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई तथा स्वराज संस्थान संचालनालय मप्र शासन संस्कृति विभाग की ओर से अपनी प्रस्तुती देने आये लोक कलाकारो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान श्री प्रेम सिंह, मोहन सिंह, दिपालीपुरिया तथा उनकी 8 सदस्यीय टीम द्वारा कबीर गायन करते हुए संत कबीरदास के दोहे एवं उनके निर्गुण विचारधारा पर आधारित ज्ञान से संबंधित लोक गीतो की आकर्षक प्रस्तुती दी गई। सुश्री आयुषी चौहान की 10 सदस्यीय टीम द्वारा देशभक्ति गीतो पर आधारित नृत्य की प्रस्तुती प्रदान की गई। इसके अलावा गु्रप द्वारा लोक गीतो पर लोक नृत्य तथा मॉ दुर्गा के स्तुतीगान पर प्रस्तुतियां दी गई। 

इस अवसर पर स्थानीय युवा एवं पुणे की एमआईटी यूनिवसिर्टी से शास्त्रीय संगीत में में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढाई कर चुके श्री ईलतुतमीश खान द्वारा शास्त्रीय गायन राग भीम पलास तथा देशभक्ति गीत ऐ मेरे प्यारे वतन-तुझ पे दिल कुरबान की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुती दी गई। इसके साथ ही अवनी, प्रत्युषा एवं आर्यव बालक, बालिकाओं द्वारा हारमोनियम एवं तबले पर देशभक्ति गीत की प्रस्तुती दी गई। 

कार्यक्रम के समापन सत्र में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी एवं पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान द्वारा विभिन्न विभागो में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

अपर कलेक्टर ने दी मनमोहक प्रस्तुती

भारत पर्व के अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी द्वारा फिल्म आदिपुरूष के गीत राम सियाराम, सियाराम जय-जय राम भजन की सुमधुर प्रस्तुती दी गई। 

जनसंपर्क विभाग की विकास फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं फोटो गैलरी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से हाल ही में पारित किये गये तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में फ्लैक्स बोर्ड लगाकर जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मप्र की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित फ्लैक्स बोर्ड गैलरी लगाई गई। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से किये जा रहे जन हितैषी कार्यो एवं अन्य आयोजनों से संबंधित फोटोग्राफ्स लगाये गये। यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही तथा बडी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles