Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ओबरा पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकऱण में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

  रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा  लोकेशन ओबरा ओबरा पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकऱण में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद  दि...

 रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा 

लोकेशन ओबरा


ओबरा पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकऱण में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद  दिनांक 05.10.2023 वादी महेन्द्र प्रजापति पुत्र राजमन प्रजापति निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ने थाना ओबरा पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 20.09.2023 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर राजू पुत्र महेन्द्र यादव निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ने भगा ले गया है।  जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-225/2023 धारा 363,3 66 का अभियोग पंजीकृत हुआ। मुकदमें में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व अपहृता की सफल बरामदगी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.01.2024 को रेलवे स्टेशन चोपन से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता की बरामदगी करते हए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त की अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

ओबरा पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकऱण में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जांच के दौरान अपहृता सुरक्षित बरामद

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles