Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

12 हज़ार का इनामिया अभियुक्त को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

  12 हज़ार का इनामिया अभियुक्त को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा  कोन पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। थ...

 12 हज़ार का इनामिया अभियुक्त को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा 


कोन पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत की अगुवाई में 12 हज़ार का इनामिया  अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की माने तो 

कोन थाने में अभियुक्त को लेकर मुकदमा पंजीकृत था। मु0अ0सं0-19/2023 धारा-307, 324, 323, 504, 506 भादवि में  अभियुक्त रामदरस अगरिया पुत्र रामअवतार अगरिया निवासी ग्राम चकरिया  टोला भैसवान थाना कोन जनपद सोनभद्र वांछित था। काफी समय से वो फरार चल रहा था। जिसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा 12 हज़ार का पुरस्कार घोषित कर पुलिस विभाग को विशेष निर्देश दिया था। नतीजन ओबरा सीओ के नेतृत्व में  बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत और उनकी टीम द्वारा 12 हज़ार का फरार वांछित अभियुक्त रामदरस अगरिया को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्यवाही कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles