Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

प्रतिबंधित प्लास्टिक की पन्नी बिक रही है धड़ल्ले से प्रशासन बना मौन

  प्रतिबंधित प्लास्टिक की पन्नी  बिक रही है धड़ल्ले से  प्रशासन बना मौन रविन्द्र सिंह राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के क्षेत्रों में प्रत...

 प्रतिबंधित प्लास्टिक की पन्नी  बिक रही है धड़ल्ले से  प्रशासन बना मौन

रविन्द्र सिंह


राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक है धड़ल्ले से बिक रही है। पिछले 2019 से अभियान चलाया गया लेकिन इस वर्ष अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक दुकानदारों की शोभा बढ़ा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में भी धड़ल्ले से प्लास्टिक की पन्नी बेची जाती है। राजगढ़ क्षेत्र के अलावा ददरा, बघौड़ा, भावा, ददरा पहाड़ी, अन्य जगहों पर भी प्लास्टिक की पन्नी की बहुत ही बड़ी मात्रा में पड़ी हुई है। साथ ही साथ पशुओं में खाने से बीमारी का रूप धारण कर रही है। राजगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों दुकानदारों के पास अवैध प्लास्टिक की खपत बहुत ज्यादा है। कई बार दुकानों को चेताया गया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। सबसे ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक की पन्नी सब्जी मंडियों में देखने को मिलती है वहां से परचून ,जूता चप्पल की दुकान,मीट की दुकान,कपड़े की दुकान, छोटे सब्जी की दुकान, लोहे की दुकान, कुछ बड़े दुकानदारों के यहां अन्य प्रकार के दुकानों पर प्लास्टिक की पन्नी धड़ल्ले से बेची जा रही है। जिससे मानव जीवन के साथ-साथ इससे पशु-पक्षी भी बच नहीं पा रहे हैं। जिसमें लोग प्लास्टिक की पन्नी में खाने के सामान फेंक देते हैं जिसे पशु पक्षी खाने के बाद मर रहे हैं। बची हुई पन्नी को या खराब हुई पन्नी को लोग खेतों में फेंक देते हैं जो जब तक उसको जलाया नहीं जाता तब तक वह खराब होने का नाम नहीं लेता है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles