Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

दूल्हा दुल्हन शादी करके लौटते समय कार नियंत्रित होकर हाइवा के पीछे मारी टक्कर चार घायल

  दूल्हा दुल्हन शादी करके लौटते समय कार नियंत्रित होकर हाइवा के पीछे मारी टक्कर चार घायल रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा  डाला सोनभद्र। चोपन ...

 दूल्हा दुल्हन शादी करके लौटते समय कार नियंत्रित होकर हाइवा के पीछे मारी टक्कर चार घायल

रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा 




डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में आज शनिवार दोपहर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर पहले से खड़ी हाईवा में दुल्हा-दुलहन की कार पीछे से टकरा गई। जिसमें कार सवार दुल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गये। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित गुरमुरा में एक हाईवा मार्ग के किनारे खड़ा था। तभी डाला से हाथीनाला की तरफ जा रही कार अचानक खड़ी हाईवा के पिछले भाग से जा टकराया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गये और कार में फंसे सभी घायलो को एक एक-कर बाहर निकाला और टोलप्लाजा की एम्बुलेंस से सभी घायलो को चोपन सामुदायिंक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया। घटना में कार सवार दुल्हा मोहित सिंह (28) पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह, दुल्हन आंकाक्षा सिंह (26), जय बजरंग सिंह (38) पुत्र रामप्यारे सिंह व अंजू सिंह (35) पत्नी जय बजरंग सिंह सभी निवासी ढोती-बैढन मध्य प्रदेश घायल हो गए। शुक्रवार को ढोती-बैढ़न से बारात बलिया जिला को गयी थी। जो दुल्हन को लेकर बाराती वापस अपने घर ढोती बैढन को जा रहे थे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles