Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भारतीय जनता पार्टी युवाओं को ठगने का काम कर रही है : प्रमोद यादव

  भारतीय जनता पार्टी युवाओं को ठगने का काम कर रही है : प्रमोद यादव  रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा  रॉबर्ट्सगंज,,,, लोक सभा चुनाव को देखते ह...

 भारतीय जनता पार्टी युवाओं को ठगने का काम कर रही है : प्रमोद यादव 



रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा

 रॉबर्ट्सगंज,,,,

लोक सभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां एक्टिव मोड पर है खासतौर से उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ तो मोर्चा ही खोल दिया है। कोई न कोई मुद्दे को लेकर सपा की सोनभद्र इकाई लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर होकर मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। 

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले व अन्य मामलों को लेकर कचहरी तिराहे पर केन्द्र सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के ऊपर जमकर हमलावर दिखी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में नौकरी के नाम छात्रों को ठगने का काम किया जा रहा है। साथ ही साथ सपा ने बढ़ते बेरोजगारी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि इस बार युवा मन की बात नहीं सुनेंगे प्रदेश से लेकर देश के युवा भाजपा सरकार को शासन सत्ता से बाहर करेगें। आज युवा परेसान है किसी तरीके से नौकरी का फार्म भरते है पैसा लगाते है, लेकिन ना नौकरी मिलती है ना तो उनसे लिया हुआ पैसा। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केन्द्र में 2 बार से है चुनाव आ गया लेकिन नौकरी ग़ायब है। प्रदेश की भाजपा सरकार में सारे पेपर लीक हो रहे है। कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है। व्यापारी परेशान है, किसानों की समस्याओं पर सरकार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वही विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अल्पसंखयक सभा के जिला अध्यक्ष फारूक अली जिलानी व मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि आज किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर परेशान हैं। यह सरकार केवल गुमहराह करने वाली मोदी गारंटी योजना चला रही है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को ठग कर नोकरी के नाम पर करोड़ों रुपए वसूली कर लिया। जिससे आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। भाजपा सरकार की हर गारंटी योजना फेल है। धरातल पर इनका कोई काम नहीं दिखता। जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles