Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शिवपुरी नगर पालिका : शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर अगर मर जाए तो खेल खत्म समझिए

  शिवपुरी नगर पालिका : शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर अगर मर जाए तो खेल खत्म समझिए                 शिवपुरी / शिवपुरी नगर पालिका की दयनीय...

 शिवपुरी नगर पालिका : शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर अगर मर जाए तो खेल खत्म समझिए     


           शिवपुरी / शिवपुरी नगर पालिका की दयनीय हालत देखते ही बन रही है शिवपुरी की विधायिका एवं प्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर पालिका चुनाव के समय स्वयं को आगे कर शिवपुरी में नगर पालिका का चुनाव जीत लिया इसके बाद अध्यक्ष के लिए वार्ड क्रमांक 3 की महिला पार्षद दीप्ति भानु दुबे के नाम की पेशकश की वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र सिंह तोमर गुट के समर्थक वार्ड क्रमांक 26 की महिला पार्षद सरोज रामजी व्यास ने नगर पालिका के अधिकांश पार्षद अपने तरफ शामिल कर लिए ऐसे में यशोधरा राजे सिंधिया को अध्यक्ष के निर्वाचन से एक दिन पहले सरोज रामजी व्यास के घर जाना पड़ा और लंबे समय की चर्चा के बाद सरोज राम जी व्यास को संबंधों की दुहाई देते हुए मना लिया गया दूसरे दिन अध्यक्ष के निर्वाचन का चुनाव होना था तो फिर भाजपा की तरफ से मैंडेट में वार्ड क्रमांक 25 की महिला पार्षद गायत्री शर्मा का नाम सामने आ गया और निर्वाचन में गायत्री शर्मा ने जीत हासिल कर ली इस तरह से यशोधरा राजे सिंधिया के आशीर्वाद से गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष बन गई जबकि उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास बन गए इसके तुरंत बाद जब नगर पालिका का प्रथम सम्मेलन हुआ तो राजनीति जमकर चमकने लगी एक तरफ यशोधरा राजे सिंधिया ने दीप्ति दुबे के पति भानु दुबे को नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि बना दिया तो वहीं सरोज व्यास के पति राम जी व्यास को सांसद केपी यादव ने नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि बना दिया यहीं से शुरू होती है नगर पालिका में हीरो और जीरो की पहचान...? वर्तमान समय में नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि राम जी व्यास हीरो बने हुए हैं इसके पीछे कारण है कि राम जी व्यास शहर की जन समस्याओं को लेकर एवं नगर पालिका में जमकर हो रहे भ्रष्टाचार पर शुरू से ही आवाज उठा रहे हैं...? अभी दो-चार दिन पहले सीसी सड़क की कोर कटिंग को लेकर वार्ड क्रमांक 27 की महिला पार्षद सुमन राजेश मांझी और नगर पालिका सीएमओ डॉक्टर केशव सगर के बीच विवाद हो गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने महिला पार्षद का समर्थन किया और नगर पालिका सीएमओ का विरोध इसके बाद से नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अध्यक्ष के पद से हटाने की पूरी-पूरी कोशिश की जा रही है अध्यक्ष के खिलाफ नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है जिसमें अध्यक्ष को हटाने की मांग की है जबकि नगर पालिका सीएमओ डॉ केशव सगर को यथासंभव सीएमओ बनाए रखने की मांग की है नगर पालिका के शुरू से आखरी तक के एपिसोड पर यही कहा जा सकता है...? शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीन अगर मर जाए तो खेल खत्म समझिए...?   बॉक्स......   अध्यक्ष पति, अध्यक्ष पुत्र, दो मंडल अध्यक्ष  ने नपा को कर दिया बर्बाद : रामजी व्यास सांसद प्रतिनिधि.....  नगर पालिका के सांसद प्रतिनिधि राम जी व्यास ने मीडिया से बातचीत में कहा है की पिछले 18 महीना के कार्यकाल में नगर पालिका को नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, अध्यक्ष पति संजय शर्मा, अध्यक्ष पुत्र और दो मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार नगर पालिका को बर्बाद कर दिया है वार्ड क्रमांक 27 में जो विवाद हुआ है उस सीसी सड़क में दो पार्षद ठेकेदार हैं उन्होंने पूरी नगर पालिका को भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बताया इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं जनता के हक में और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडूंगा चाहे मुझे मेरे प्राणों का त्याग क्यों न करना पड़े...?

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles