Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर की झाड़ू लगाकर की सफाई

  गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर की झाड़ू लगाकर की सफाई जोर-शोर से चला गांव चलो अभियान; भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क... सैकड़ों लोगों ने थ...

 गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर की झाड़ू लगाकर की सफाई






जोर-शोर से चला गांव चलो अभियान; भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क... सैकड़ों लोगों ने थामा भगवा दामन...

भाजपा नेताओं ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

रिपोर्टिंग कामेश्वर विश्वकर्मा

चोपन-सोनभद्र/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा गांव-गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा नेतृत्व द्वारा बनाए गए सभी प्रभारी अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों के लोग दिन रात एक किए हुए हैं। विपक्षी दलों के लोग जहां अभी तक गठबंधन की गांठों को ही सुलझाने की कवायद कर रहे हैं, वहीं सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता आलाकमान के निर्देश पर गांव चलो अभियान के जरिए संगठन के सभी पेंच दुरुस्त करने में जुटे हैं। 7 फरवरी से लेकर रविवार तक चले अभियान के तहत जिला प्रवासी, मंडल प्रवासी, बूथ प्रवासियों के साथ ही सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक समितियों का सत्यापन और नए लोगों को भाजपा से जोड़ने की कवायद चला रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान का समूचे जिले में खासा असर देखने को मिल रहा है। गांव-गांव भाजपा की भगवा टोपी लगाए कार्यकर्ताओं की टोलियों गलियों में घूम कर जनसंपर्क करती दिख रही हैं और लोगों के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां साझा कर रहे हैं। 

रविवार की सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह चोपन नगर बूथ संख्या 77 के प्रवासी कामेश्वर विश्वकर्मा ने 24 घंटे तक बूथ क्षेत्र की निवासी रामकुमार मोदनवाल के आवास पर भोज में हिस्सा लिया, वहीं रामकुमार मोदनवाल के आवास पर रात्रि विश्राम किया।

इसके पहले कामेश्वर विश्वकर्मा ने बूथ स्थित मंदिर में साफ- सफाई, बूथ की समीक्षा, मतदाता सूची का वाचन, पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करके बूथ समितियों का सत्यापन किया। वहीं दीवार लेखन के साथ दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। रात्रि प्रवास के बाद रविवार की सुबह रामकुमार मोदनवाल के आवास पर योगा, जलपान के साथ प्रवास का समापन किया। चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि बूथ संख्या 77 की सभी टोलियां सक्रिय हैं, पन्ना प्रमुख गठित हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र जायसवाल, कामेश्वर विश्वकर्मा, रामकुमार मोदनवाल, नागेंद्र विश्वकर्मा आर राम, हरि ओम, छोटू सिंह, रघुराई भारती, अमिताभ भारती, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles