Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जल संरचना सफाई का दिया संदेश समूह ने निकाली कलश यात्रा

  जल संरचना सफाई का दिया संदेश समूह ने निकाली कलश यात्रा                 अभियान में स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण महापौर...

 जल संरचना सफाई का दिया संदेश समूह ने निकाली कलश यात्रा               

 अभियान में स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण महापौर शारदा सोलंकी  





मुरैना / मुरैना शहर के कुआ बावड़ी तालाब जलीय स्रोतों को साफ स्वच्छ  बनाने के लिए नमामि गंगे अभियान का संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 जून से लेकर 16 जून तक किया जा रहा है । इसी क्रम में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जलीय स्त्रोतो कुआ बावड़ी  तालाब की  अभियान चला कर साफ  सफाई की जा  रही है । आज नगर निगम मुरैना द्वारा बड़ोखर स्थित इंदिरा सरोवर तालाब की अभियान अंतर्गत साफ-सफाई की गई साफ सफाई के दौरान नगर निगम  महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि शहर को साफ सुंदर स्वच्छ बनाने में स्व सहायता समूह की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । समूह की महिलाएं सामुदायिक शौचालय ऑडिट से लेकर सफाई के सारे कार्य करती आ रही है इसलिए समूह की महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है जलीय  स्रोतो को साफ स्वच्छ बनाने में समूह की महिलाओं की भूमिका का महत्वपूर्ण है।  नगर निगम सभापति श्री राधा रमन दंडोतिया ने कहा कि बडोखर तालाब हमारा आस्था का केंद्र है और शहर के प्रत्येक जलीय स्रोतों को स्वच्छ साफ रखना हमारा कर्तव्य है।  नगर निगम श्री आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमें शहर को साफ स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान आवश्यक करना चाहिए समूह की महिलाओं द्वारा जलीय स्रोतों कुवा बावड़ी तालाब आदि को साफ स्वच्छ रखने के लिए कलश यात्रा निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया एवं  बड़ोखर  तालाब पर समूह की महिलाओं  द्वारा श्रमदान भी किया गया तथा  जलीय स्रोतों को साफ रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई। श्रमदान में नगर निगम अमला सहित पार्षद रणछोड़ दास सामाजिक संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के गण  माननीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles