Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भाण्ड़ेर विकासखण्ड़ में की गई विभिन्न गतिविधियां

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भाण्ड़ेर विकासखण्ड़ में की गई विभिन्न गतिविधियां  दतिया / प्रदेश शासन द्वारा चलाई गई जा रही जल गंगा संवर्धन अभि...


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् भाण्ड़ेर विकासखण्ड़ में की गई विभिन्न गतिविधियां 










दतिया / प्रदेश शासन द्वारा चलाई गई जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् जिले में कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत भाण्ड़ेर एसडीएम श्री नीराज शर्मा ने आज रविवार को अपने विकास खण्ड़ में विभिन्न गतिविधयां चलाई जिसमें भाण्ड़ेर विकासखण्ड़ के ग्राम ततारपुर, बराना, रिछोरा, सिंहपुरा, सुनारी, तालगांव के तालाब में गहरीकरण एवं सफाई कर जनभागीदारी एवं मजदूरों के जल संरक्षण का कार्यकर संदेश दिया। 

भाण्ड़ेर एसडीएम  नीरज शर्मा ने ग्रामवासियों से चर्चाकर जल स्त्रोतों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि जल की बहुत महत्वता है। जल ही जीवन है, उन्होंने पर्यावरण के संरक्षणके बारे में ग्रामवासियों को बताया ग्रामों में अधिक से अधिक पौधों भी लगाये जाये, जिसमें शुद्ध वातावरण हो सकेगा, उन्होंने कहा कि शुद्ध वातावरण से प्रत्येक व्यक्ति का स्वस्थ्य ठीक रहता है। 

इसी प्रकार नगर पालिका अधिकारी  नागेन्द्र सिंह गुर्जर ने तालाबों का गहरीकरण कर साफ-सफाई कराई एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् कलश यात्रा जल संरचना (पहूज नदी) से निकाली गई। उन्होंने कहा कि वर्षा होने पर तालाबों में पानी का भराव हो सके। उन्होंने ग्रामवासियों को पर्यावरण के संरक्षण के बारे में भी चर्चा कर विस्तार से जागरूकता का संदेश दिया। 

यह सभी कार्य जल गंगा संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जिले में अनेकों प्रकार की गतिविधियां जारी है। यह गतिविधियां 16 जून तक प्रत्येक दिन चलाई जायेगी। इस अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल स्त्रोतों नदियों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों की सफाई कराई जायेगी। इस अभियान में सभी लोगा की भागीदारी रहेगी। 

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् इन्दरगढ़ में विभिन्न गतिविधियां की गई 

दतिया / कलेक्टर संदीप कुमार माकिन के निर्देशानुसार प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् नगर परिषद इन्दरगढ़ द्वारा शहर के सभी नालों की सफाई कराई जा रही है। जिससे आगामी समय पर नालों का पानी सड़क पर नहीं आ सके और आम जनता परेशान नहीं हो। उक्त कार्य नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है। जिससे आम जनता में जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में भी आम लोगों को संदेश देकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बात कही। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles