Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए एकजुट होना होगा - विधायक सेवढ़ा

जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए एकजुट होना होगा - विधायक सेवढ़ा  दतिया / जीवन के लिए पानी जरूरी और पानी के लिए वृक्ष जरूरी इस...


जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए एकजुट होना होगा - विधायक सेवढ़ा 












दतिया / जीवन के लिए पानी जरूरी और पानी के लिए वृक्ष जरूरी इसलिए एक वृक्ष जरूर लगाए जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए एकजुट होना होगा। उक्त विचार सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत छिकाऊ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् सोनल नदी में श्रमदान कर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में व्यक्त किये। 

सेवढ़ा विधायक  प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ियों तथा अन्य जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए 16 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की चिंता हम सबको करना चाहिए। जिससे प्रकृति आप सभी को पानी हवा दे सके। हम सभी को पंच से लेकर अधिकारियों को भी जल स्त्रोतों को संरक्षित एवं संवर्धन करने का कार्य करना चाहिए। जिससे की हमारा जीवन भी सुरक्षित रहे। 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कमलेश भार्गव एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। 

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् जिले में की गई विभिन्न गतिविधियां 

दतिया / प्रदेश शासन द्वारा चलाई गई जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् जिले में आज सोमवार को जनपद पंचायत भाण्ड़ेर में विभिन्न गतिविधयां चलाई जिसमें भाण्ड़ेर विकासखण्ड़ के ग्राम ततारपुर के तालाब में गहरीकरण एवं सफाई कर जनभागीदारी एवं मजदूरों के जल संरक्षण का कार्यकर संदेश दिया। 

नोडल अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री कमलेश भार्गव, भाण्ड़ेर एसडीएम श्री नीरज शर्मा ने ग्रामवासियों से चर्चाकर जल एवं पर्यावरण स्त्रोतों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि जल की बहुत महत्वता है। जल ही जीवन है, उन्होंने पर्यावरण के संरक्षणके बारे में ग्रामवासियों को बताया ग्रामों में अधिक से अधिक पौधों भी लगाये जाये, जिसमें शुद्ध वातावरण हो सकेगा, उन्होंने कहा कि शुद्ध वातावरण से सबके जीवन का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 

उन्होंने कहा कि वर्षा होने पर तालाबों में पानी का भराव हो सके। उन्होंने ग्रामवासियों को पर्यावरण के संरक्षण के बारे में भी चर्चा कर विस्तार से जागरूकता का संदेश दिया। 

यह सभी कार्य जल गंगा संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जिले में अनेकों प्रकार की गतिविधियां जारी है। यह गतिविधियां 16 जून तक प्रत्येक दिन चलाई जायेगी। इस अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल स्त्रोतों नदियों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों की सफाई कराई जायेगी। इस अभियान में सभी लोगा की भागीदारी रहेगी। 

शांति समिति की बैठक आज 

दतिया / 17 जून 2024 को ईदुज्जहा त्यौहार मनाया जायेगा। उक्त त्यौहार को शांति एवं सद्भावना पूर्व बनाये जाने हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में आज 11 जून 2024 को दोपहर 1 बजे से न्यू कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया है। 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु अधिकारियों की ड्यूटी केन्द्र पर लगाई गई 

दतिया / डिप्टी कलेक्टर दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सेवा प्रांरभिक परीक्षा 2024 का आयोजन दिनांक 23 जून 2024 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से साय 4.15 बजे तक जिले में चार परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। 

परीक्षा शांतिपूर्ण एवं बिना किसी बाधा के निर्विघन सुचारू रूप से सफल संचालन हेतु जिन अधिकारियों की परीक्षा केन्द्रवार ड्यूटी लगाई गई है उनमें परीक्षा केन्द्र शासकीय हाई स्कूल सिविल लाईन दतिया पर श्री अरविन्द उपाध्याय जिला कार्यक्रम एवं महिला बाल विकास अधिकारी, शासकीय पीजी कॉलेज जिला चिकित्सालय के पास दतिया पर श्री धनंजय मिश्रा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शासकीय उत्कृष्ट विघालय क्रमांक 1 ठंड़ी सड़क दतिया पर  गिर्राज दुबे जिला संयोजक आदि जाति कल्याण विभाग और सरस्वती विधा मंदिर हायर सेकेण्ड्री स्कूल दतिया पर  विनीत त्रिपाठी मुख्य कार्यपालन अध्किारी जनपद पंचायत दतिया रहेंगे। 

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles