Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् सेवढ़ा जनपद में की गई विभिन्न गतिविधियां

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् सेवढ़ा जनपद में की गई विभिन्न गतिविधियां  दतिया / प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत...


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् सेवढ़ा जनपद में की गई विभिन्न गतिविधियां 




दतिया / प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् जिले में कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत सेवढ़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयदेव शर्मा ने आज शुक्रवार को सेवढ़ा विकासखण्ड़ के ग्राम पंचायत दोहर, मेवली, मंगरोल के तालाब में गहरीकरण कार्य जनभागीदारी से जल संरक्षण का संदेश दिया। 

श्री शर्मा ने ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जल गंगा संवर्धन के बारे में चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि आज के समय में जल संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण होना बहुत ही महत्व रखता है। यदि पर्यावरण ठीक नहीं रहेगा तो प्रत्येक व्यक्ति को काफी परेशानी होगी, पर्यावरण संरक्षण से शुद्ध वातावरण होना आज के समय की मांग है। उन्हेांने ग्राम पंचायत दोहर, मेवली एवं मंगरोल में तालाबों की साफ-सफाई एवं गहराई का कार्य भी जन भागीदारी से कराया। जिससे अधिक से अधिक लोगों में जल गंगा संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता पैदा हो। 

उन्होंने ग्राम पंचायत वासियों को जानकारी दी कि यह अभियान 5 जून 2024 से प्रारंभ किया गया है। जो कि 16 जून 2024 तक 2024 तक प्रत्येक दिन नियमित रूप से चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रो ंमें जल स्त्रोतों नदियों, तालाबों एवं बावड़ियों की सफाई कराई जायेगी। इस मौके पर ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। 

--------0000-------

संभाग आयुक्त ने एयरपोर्ट एवं शहर के सौन्दर्यीक्रण कार्यो का किया औचक निरक्षण 





दतिया / शुक्रवार को संभाग आयुक्त श्री सुदामा खाड़े ने कलेक्टर  संदीप कुमार माकिन एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर दतिया में तैयार हो रहे एयरपोर्ट एवं शहर के सौन्दर्यीकरण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री खाड़े ने कहा कि दतिया का एयरपोर्ट तैयार होने में जो भी जरूरत पड़ेगी उसे हर हालात मंे पूरी की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि मध्यप्रदेश सरकार से जो भी एयरपोर्ट के लिए व्यवस्थाओं जरूरी होगी उसे भी पूरा किया जायेगा। उन्होंने दतिया के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आने वाले शहर के बीचोबीच सीतासागर के सौन्दर्यीकरण के संबंध में निर्देश दिए कि इसे बहुत ही सुन्दर सौन्दर्यीक्रण का दर्जा देकर सौन्दर्यीकरण किया जाए। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेकर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने कहा कि मानसून आने पहले सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाए। 

कलेक्टर श्री माकिन ने संभाग आयुक्त श्री खाड़े को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् विभिन्न प्रकार की गतिविधयां निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी लोगों को जागरूक कर गतिविधियां चलाई जा रही है। साथ् ही प्रत्येक खण्ड़ स्तर पर नदी, तालाओं, कुआं, बावड़ियों के गहरीकरण एवं साफ-सफाई की जा रही हे। उन्होंने बताया कि प्रतिदन 40 से 60 डम्फर मिट्टी तालाबांे का गहरीकरण कर निकाली जा रही है। 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर विनोद भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया  कमलेश भार्गव, एसडीएम दतिया  ऋषि कमार सिंघई, नगर पालिका अधिकारी  विनय भट्ट एवं एयरपोर्ट के प्रबंधन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles