Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत  ग्वालियर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शाम अल्प प्रवास पर ग्वालियर...

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत 



ग्वालियर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शाम अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे। विमानतल पर केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, उद्यानिकी मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर व क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट भी मुख्यमंत्री के साथ पधारे। 

विमानतल पर विधायक  मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, नगर निगम सभापति  मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष  अभय चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष  कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विमानतल पर संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी  अरविंद सक्सेना, कलेक्टर  रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विमानतल से नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के शुभारंभ कार्यक्रम एवं सागरताल पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles