Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कलेक्टर ने शहर के भुजरिया तालाब सफाई कार्य का किया निरीक्षण

  शहर के भुजरिया तालाब की सफाई के लिए लगातार जारी है अभियान कलेक्टर ने शहर के भुजरिया तालाब सफाई कार्य का किया निरीक्षण शिवपुरी / जल गंगा सं...

 

शहर के भुजरिया तालाब की सफाई के लिए लगातार जारी है अभियान

कलेक्टर ने शहर के भुजरिया तालाब सफाई कार्य का किया निरीक्षण







शिवपुरी / जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचना की साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में शिवपुरी जिले में तालाबों को चिन्हित कर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसे वर्षा के समय में इनमें जल भराव हो और उस पानी का उपयोग शहर की जनता के लिए किया जा सके इस अभियान के तहत ही भुजरिया तालाब पर सफाई अभियान जारी है कुछ दिनों पूर्व पत्रिका समूह द्वारा भी अपनी टीम के साथ भुजरिया तालाब पर श्रमदान कर सफाई की गई इस अभियान में जिला प्रशासन की टीम ने सक्रिय भागीदारी की और कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने राजस्व और नगर पालिका की टीम को निर्देश दिए इसे चिन्हित कर नगर पालिका की टीम द्वारा सफाई शुरू कर दी गई है जिसमें शहर वासी भी आगे बढ़कर आए हैं और जन भागीदारी से इस तालाब को स्वच्छ बनाने का काम किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर के भुजरिया तालाब में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। आज कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तालाब के आसपास पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुजरिया तालाब शहर के बीचो-बीच स्थित प्राचीन तालाब है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि तालाब के अंदर तो सफाई की ही जाए। साथ ही तालाब के आसपास भी गंदगी रहने ना पाए।

आज भुजरिया तालाब में नगर पालिका परिषद शिवपुरी के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया। जन सामान्य द्वारा भुजरिया तालाब की सफाई प्रतिदिन अपने-अपने स्तर पर गतिविधियां संचालित की जा रही है। 

शासन के निर्देशानुसार जलगंगा संवर्धन अभियान' 5 जून से 16 जून 2024 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान निकाय क्षेत्रों में स्थित विभिन्न जल स्रोतों नदी, तालाबों कुआँ, बावड़ी तथा अन्य जल स्रोत के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य हेतु जिले में 5 जून से 16 जून तक विशेष सफाई अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles