Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

संप्रेक्षण गृह से भागे दो बच्चे वापस लाए गए

  संप्रेक्षण गृह से भागे दो बच्चे वापस लाए गए  शेष तीन बच्चों को खोजने के प्रयास जारी  कलेक्टर श्रीमती चौहान ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्...

 संप्रेक्षण गृह से भागे दो बच्चे वापस लाए गए 

शेष तीन बच्चों को खोजने के प्रयास जारी 

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के दिए निर्देश 

एडीएम श्री टी एन सिंह ने किया संप्रेक्षण गृह का बारीकी से निरीक्षण 


ग्वालियर / बाल संप्रेक्षण गृह से शुक्रवार की सुबह 5 बच्चों के भाग निकलने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस और जिला प्रशासन के प्रयासों से दो बच्चे वापस आ गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमें शेष तीन बच्चों को खोजने में जुटी हैं।  

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश वहाँ के अधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को दिए हैं। उन्होंने अपर जिला दण्डाधिकारी श्री टी एन सिंह एवं एसडीएम श्री विनोद सिंह को मौके पर भेजकर पूरे संप्रेक्षण गृह का बारीकी से निरीक्षण कराया है। साथ ही निरीक्षण में जो कमियाँ सामने आई हैं, उनको तत्काल दूर करने के निर्देश संप्रेक्षण गृह प्रबंधन को दिए हैं। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री धीरेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि सिल्वर स्टेट के समीप स्थित संप्रेक्षण गृह के बाथरूम के रोशनदान को तोड़कर शुक्रवार 7 जून को सुबह 5 बच्चे भाग गए थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। संप्रेक्षण गृह से भागे पाँच बच्चों में से दो बच्चे पुलिस के सहयोग से वापस संप्रेक्षण गृह आ गए हैं। उन्होंने बताया कि एक किशोर बालक ठाठीपुर पुलिस द्वारा वापस लाया गया है और एक किशोर बालक अपने परिजनों के साथ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष हाजिर हुआ है। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles