Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला अपार जनसहयोग : मुख्यमंत्री डॉ यादव

  जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला अपार जनसहयोग : मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिलाई शपथ जल ...

 जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला अपार जनसहयोग : मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिलाई शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोदी का चोपड़ा का हुआ कायाकल्प


भोपाल /मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक हमारे नदी, कुएं, पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभियान में जनभागीदारी की गई है। जल स्रोतों की संरक्षण के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के काम किए जा रहें हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को जल स्त्रोत के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवेक जोशी तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मोदी का चोपड़ा जल स्त्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत मोदी का चोपड़ा का कायाकल्प किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पितृ दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर सभी को पितृ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिता का कर्तव्य अनुपम होता है और पिता के द्वारा सभी कि अपेक्षाएं और आकांक्षा पूरी होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता इस धरती पर भगवान तुल्य होते हैं।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles