Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पानी बचाने और जल स्त्रोत सहेजने के काम में लगे समाजसेवियों को करें सम्मानित - मुख्यमंत्री

पानी बचाने और जल स्त्रोत सहेजने के काम में लगे समाजसेवियों को करें सम्मानित - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंस में दी गई जल गंगा ...


पानी बचाने और जल स्त्रोत सहेजने के काम में लगे समाजसेवियों को करें सम्मानित - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियो कॉन्फ्रेंस में दी गई जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की जानकारी

श्योपुर/ 





मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने गत 6 माह में जनकल्याण के अनेक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करेगा। हम विकास की नई इबारत लिखेंगे। विकास की प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को भी शामिल होकर बेहतर परिणाम लाने में सहयोग करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा सांसद, विधायक, मंत्रीगण, जिलों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अधिकारीगण वीडियो कांफ्रेंस में उपस्थित थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी विभिन्न स्थानों से वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए।

जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कांफ्रेंस में कहा कि ऐसे समाजसेवी जिन्होंने अभियान में आगे बढ़कर हिस्सेदारी की है उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अन्य लोग भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित हों। ऐसे लोगों को सम्मानित भी किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण के लिए ऐसे स्थान का भी चयन करें जहां पर्यटन विकास हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों का सहयोग प्राप्त किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में विभिन्न जिलों में जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान का औपचारिक समापन 16 जून को होगा। इसके पश्चात भी जल संरक्षण गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी। विभिन्न जिलों में जल संरक्षण से जुड़े अभिनव कार्य हो रहे हैं। कुछ जिलों ने नवाचार भी किए हैं, जिनकी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशंसा की। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव और नगरीय क्षेत्रों में हुए कार्यों का विवरण प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई ने दिया। 

जिलों में सम्पन्न गतिविधियाँ रू एक नजर में

Û गत 5 जून से प्रदेश में प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मंडला जिले में जिले की आबादी के बराबर 11.5 लाख पौधे रोपने की पहल की गई है। मनरेगा के अंतर्गत जो 5 हजार कार्य चल रहे हैं, उनमें लगभग एक हजार ऐसे कार्य चिन्हित किए गए हैं जो जल संरक्षण से जुड़े हैं। करीब 500 चेकडेम वन विभाग की ओर से निर्मित हो रहे, जिनकी लागत डेढ़ करोड़ रूपए है। 

Û मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर में तालाबों के पास पूजन सामग्री आदि के विसर्जन के लिए अलग स्थान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गढ़ा एवं अन्य क्षेत्र का मैंने सोमवार को निरीक्षण भी किया। वीरांगना रानी दुर्गावती के इस क्षेत्र में जल संरक्षण का बेहतर कार्य हो रहा है। यह कार्य सराहनीय है।

Û मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे दानदाताओं की जानकारी भी सामने आना चाहिए। सागर जिले के मकरोनिया क्षेत्र में महाविद्यालय के लिए ढाई करोड़ रुपए का गुप्त दान देने वाले सज्जन को भी सम्मानित किया जाए। जल संरक्षण और निजी भूमि पर दो एकड़ क्षेत्र में सरोवर के लिए भूमि प्रदान करने वाले व्यक्ति भी सम्मानित किए जाएं। सागर जिले में सागर नगर के सरोवर के सौन्दर्यीकरण और अन्य कार्यों की जानकारी दी गई। 

Û बुरहानपुर जिले में जल संरक्षण के लिए अच्छा कार्य हो रहा है। ताप्ती घाट की सफाई हुई है। कुओं पर बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोडर््स पर लिखा है ष्मुझे संभालो मैं आपको संभाल लूंगा।ष् पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने बताया कि करीब 5 हजार मकानों की छत पर वर्षाकाल में एकत्र होने वाले जल को जमीन में उतारने का प्रस्ताव है। ऐसे घरों पर जल मंदिर का लोगो लगाया जाएगा। जिले में 104 अमृत सरोवरों के नामकरण और उनके पालक निर्धारित करने का कार्य भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों और बुरहानपुर जिले के अधिकारियों को इन कार्यों के लिए बधाई दी। 

Û इंदौर में सभी 85 वार्ड में एक-एक जल संरचना के जीर्णोद्धार का फैसला लिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि नदियों के उद्गम स्थल को विकसित और प्रचारित करने का कार्य भी शुरू हुआ है। इसी तरह बावड़ियों में वर्षा जल पहुंचाने, इन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नदियों से जुड़े उद्गम स्थलों और निकटवर्ती अंचल के इतिहास को प्रचारित करने के निर्देश दिए। 

Û खरगोन जिले में शाला भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य और आम जनता को गाद ले जाने की सुविधा देने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह गतिविधियां सराहनीय हैं। 

Û पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि जल स्त्रोतों के किनारे पौधे लगाने और नदियों के उद्गम स्थल की जानकारियां सामने लाने एवं जल संरक्षण के लिए जनता को जागरूक बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। श्री पटेल ने बताया कि उन्होंने रायसेन एवं अन्य जिलों में पलकमती, धसान, बेबस और बीना नदियों के उद्गम स्थलों का निरीक्षण किया है।  

Û वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया कि उज्जैन में मई माह से ही तालाबों के गहरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। नदियों के घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। करीब 400 चेकडेम बनाए जा रहे हैं। गीता कॉलोनी की बावड़ी  और गोवर्धन सागर से जुड़े जल संरक्षण कार्यों को शीघ्र क्रियान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तराना में देवी अहिल्या द्वारा निर्मित करवाई गई प्राचीन अहिल्या बावड़ी के जीर्णोद्धार के भी निर्देश दिए। वीसी में उद्यानिकी विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदेश में विभिन्न प्रजातियों के साढ़े चार लाख पौधे लगाने की तैयारी की गई है। पोर्टल पर पंजीयन कार्य भी किया जा रहा है। कुल 2250 एकड़ क्षेत्र में 2200 कृषकों की भागीदारी से उद्यानिकी गतिविधियां होंगी। जुलाई और अगस्त माह में पौधरोपण का यह कार्य किया जाएगा। 

वीडियो कॉफ्रेसिंग के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आंनद, डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, डीएफओ सामान्य श्री सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एडिशनल एसपी श्री सतेन्द्र सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, श्री वायएस तोमर, सीएमओ श्री सतीश मटसेनिया सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।   


पर्व-त्यौहारों पर मजबूत रहे कानून व्यवस्था- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए जारी रहे अभियान

वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अधिकारियों को निर्देश

 श्योपुर /

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले माह में विभिन्न पर्व-त्यौहार के संबंध में मजबूत कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिलों के कलेक्टर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों  को निर्देशित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी त्यौहार सद्भाव के वातावरण में मनाए जाएं। शांति व्यवस्था को आंच पहुंचाने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो। ऐसे तत्वों पर अंकुश बना रहे। साथ ही गौवंश का सम्मान सुनिश्चित हो, कालाबाजारी और मिलावट करने वाले तत्वों के विरूद्ध अभियान जारी रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। बाढ़ और आपदा की स्थितियों में प्रशासन नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर रहे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज हो रही शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। 

वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल से पहले नर्सरियों में पौधे तैयार करने, सीड बॉल्स तैयार करने और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधों की प्रजातियों का चयन करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खरीफ की बोवनी के समय खाद, बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने जानकारी दी कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश में निरंतर रैक आ रहे हैं। किसानों को किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल चले हम अभियान, कॉलेज चले हम अभियान और आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

बैठक में नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि उपस्थित थे।

वीडियो कॉफ्रेसिंग के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद, डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, डीएफओ सामान्य  सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एडिशनल एसपी  सतेन्द्र सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर, सीएमओ  सतीश मटसेनिया सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।   


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles