Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शहर की दो बडी घटनाओं पर सिंधिया के सिपाईयों ने रखा मुंह बंद

  शहर की दो बडी घटनाओं पर सिंधिया के सिपाईयों ने रखा मुंह बंद  अपना चेहरा चमकाने के लिए जुडे है भाजपा की राजनीति से  डंके की चोट / विनोद विक...

 शहर की दो बडी घटनाओं पर सिंधिया के सिपाईयों ने रखा मुंह बंद 

अपना चेहरा चमकाने के लिए जुडे है भाजपा की राजनीति से 

डंके की चोट / विनोद विकट


शिवपुरी । पिछले दो दिनो में शहर के भीतर दो बडी घटनाएं घटित हुई इन घटनाओं में सबसे पहले वह घटना शामिल है जिसमें एक चाचा अपनी भतीजी को लेकर अपनी बाइक से घर जा रहा था जबकि दूसरी घटना में शहर के ही एक बहसी दरिदें ने 7 वर्ष की मासूम बालिका के साथ कॉलोनी क्षेत्र में गंदी हरकत कर दी। इन दोनो ही घटनाओ को लेकर शहर में माहौल खराब बना हुआ है इतना ही नही इन दोनो घटनाओ को लेकर शहर की जनता आक्रोशित होकर शहर के माधव चौक चौराहे पर आरोपियो के खिलाफ उनकी मकान पर बिल्डोजर चलाने की मांग कर रही है तो साथ ही मासूम बालिका के साथ गंदी हरकत करने वाले आरोपी के एनकाउटर की मांग भी कर रही है। घटनाओ के विरोध में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल व सभी हिन्दू संगठन माधव चौक चौराहे पर धरना देने की बात भी कर रहे है।


उल्लेखनीय है कि शहर की जनता ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा को वोट दिए और विधानसभा चुनाव में भी जनता ने भाजपा को वोट दिए नतीजा यह हुआ कि शहर में नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा की है विधायक भी भाजपा के है जनपद अध्यक्ष भाजपा की है और जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा की ही है इतना ही नही अभी हाल ही में भाजपा संगठन द्धारा मंडल अध्यक्षो की भी घोषणा की है इसके बाद क्षेत्रीय सांसद ने भी अपने प्रतिनिधि नियुक्त किये है इसके बाद अभी हाल ही में भाजपा जिला अध्यक्ष की भी घोषणा हुई है इस तरह से कई भाजपाईयो व कई जनप्रतिनिधियो के नाम सामने आ रहे है लेकिन किसी भी जनप्रतिधिनि  ने शहर कि दो बडी घटनाओ को लेकर अपना विरोध नही जताया साथ ही जनता के साथ आकर खडे भी नही हुए ऐसे में यही कहा जा सकता है कि नेता अपना चेहरा चमकाने के लिए भाजपा की राजनीति में आए है और केवल और केवल अपना निजी हित साधने के लिए ही महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुडे हुए है। इन भाजपाईयो में और जनप्रतिनिधियो में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, गर्ल्स कॉलोज अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता, बॉय कॉलेज अध्यक्ष अमित भार्गव, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा, नपा उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास, जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता वनस्थली व हरिओम राठौर बतासे वाले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, वर्तमान जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव सहित नगर के सभी भाजपा के पार्षद आदि के नाम शामिल है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles