समर्पण निधि का कार्य संग्रह नहीं अपितु अनुष्ठान है : जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की जिला स्तरीय क...
समर्पण निधि का कार्य संग्रह नहीं अपितु अनुष्ठान है : जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव
भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक आयोजित
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक में बैठक मे मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि (समर्पण निधि) का अधिक से अधिक संग्रह करने पर चर्चा हुई तथा मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि समर्पण निधि एकत्रित करने की शुरुआत सबसे पहले मध्यप्रदेश से स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे ने की थी। बाद मे इसे देश स्तर पर विस्तारित किया गया। समर्पण निधि एकत्र करने का कार्य संग्रह का नहीं अपितु अनुष्ठान है इसमें सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से जुड़ जाए। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के दम से चलती है और इसलिए पार्टी का हर लक्ष्य पूरा हो रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि समर्पित करने के लिए जिले मे हर मंडल के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए मंडल प्रभारी भी बनाए गए है। सभी मंडलों मे मार्च से पूर्ण यह कार्य पूर्ण करना है।
पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि पार्टी में काम करने वाले हर जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पार्टी के हितचिंतकों का यह भाव रहता है कि उनके योगदान से पार्टी का संचालन हो। इस मनोभाव के साथ अपना समर्पण करते हैं। समर्पण निधि संग्रह अभियान हमारे संगठन और विचार के लिए समर्पण है।
पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने अपने जीवन का हर पल और हर क्षण भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने के लिए दिया है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी के कारण कार्यकर्ताओं को जो मान सम्मान मिला है, वह ठाकरे जी के परिश्रम के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी जन्मशताब्दी वर्ष में हम संगठन कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण के अभियान में जुटे। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे द्वारा किया गया व आभार उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने व्यक्त किया।
No comments