Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ऐतिहासिक खेल मैदान पोलोग्राउण्ड को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाई आवाज

  ऐतिहासिक खेल मैदान पोलोग्राउण्ड को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाई आवाज  विनोद विकट शिवपुरी। जिला मुख्यालय का ऐतिहासिक खेल मैदान पोलोग्राउण...

 ऐतिहासिक खेल मैदान पोलोग्राउण्ड को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाई आवाज 


विनोद विकट शिवपुरी। जिला मुख्यालय का ऐतिहासिक खेल मैदान पोलोग्राउण्ड की देख रेख को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया ने आवाज उठाई है उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जानकारी दी है कि शिवपुरी के


ऐतिहासिक पोलोग्राण्उड पर खेल गतिविधियो की जगह जब वैवाहिक आयोजन होगे तो खेल मैदान को नुकसान तो होगा ही साथ ही खेल गतिविधियां भी बाधित होगी। उन्होने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है की कृपया खेल मैदान से आयोजन स्थल परिवर्तन करने के निर्देश कलेक्टर शिवपुरी को देने का कष्ट करें। यहां बताना होगा की आगामी 6 मार्च को खेल मैदान पोलोग्राउण्ड में

प्रशासन के द्धारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिस कारण से पूरा का पूरा खेल मैदान पूरी तरह से बिगड जाऐगा। प्रशासन की तरफ से जानकारी आई है कि सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन की तैयारी नगर पंचायत, नगर पालिका, जनपद पंचायत स्तर पर की जा रही है। इस आयोजन के मुख्य कर्ता धर्ता शिवपुरी के कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और जिला पंचायत के सीईओ हिमाशु जैन है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles